कुलभूषण जाधव को आज राजनयिक पहुंच मुहैया कराएगा पाकिस्तान

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि वह सोमवार को भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच मुहैया कराएगा. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह विएना कन्वेंशन, इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) के फैसले और पाकिस्तान के कानूनों के अनुरूप कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच देगा.

कुलभूषण जाधव (Photo Credits: PTI/File)

पाकिस्तान (Pakistan) ने रविवार को घोषणा की है कि दो सितंबर को कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) को राजनयिक पहुंच (Consular Access) मुहैया कराई जाएगी. विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि कुलभूषण जाधव (49) को ‘‘राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन (Vienna Convention), अंइंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) के फैसले और पाकिस्तान के कानूनों के अनुरूप’’ राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराई जा रही है. भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी को पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है. भारत का कहना है कि कुलभूषण जाधव का ईरान से अपहरण किया गया था जहां वह नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद व्यापारिक उद्देश्य से गये थे और उन पर गलत आरोप लगाये गए हैं.

गौरतलब है कि एक अगस्त को पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा था कि फांसी की सजा का सामना कर रहे भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी कुलभूषण जाधव को अगले दिन दूतावास मदद मुहैया कराई जाएगी. हालांकि, कुलभूषण जाधव को दूतावास मदद की शर्तों पर दोनों देशों के बीच मतभेदों की वजह से दो अगस्त को दोपहर तीन बजे निर्धारित बैठक नहीं हो पाई. यह भी पढ़ें- भारत ने कुलभूषण जाधव मामले में ICJ के फैसले की सराहना की, पाकिस्तान से इसे तत्काल लागू करने को कहा.

कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी और आतंकवाद के आरोप में अप्रैल 2017 में मौत की सजा सुनाई थी. इसके बाद भारत ने हेग स्थित आईसीजे का रुख कर सजा पर रोक लगाने की मांग की थी. आईसीजे ने 17 जुलाई को पाकिस्तान को जाधव की दोषसिद्धि और सजा की प्रभावी समीक्षा एवं पुनर्विचार करने का आदेश दिया था. साथ ही, बगैर और देर किये उन्हें दूतावास मदद पहुंचाने को भी कहा था.

भाषा इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: रावलपिंडी में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Dream11 Prediction: रावलपिंडी में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम