मसूद अजहर पर नकेल कसने को मजबूर हुआ पाकिस्तान, संपत्तियां सील करने और यात्रा प्रतिबंध लगाने का आदेश किया जारी

पाकिस्तान में रहने वाले अजहर के हथियार खरीदने-बेचने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर (Photo Credits: PTI)

पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद उसकी संपत्तियां सील करने और उस पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है. पाकिस्तान में रहने वाले अजहर के हथियार खरीदने-बेचने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति ने बुधवार को अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था.

जैश ने फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा, ‘‘संघ सरकार को यह आदेश देते हुए प्रसन्नता हो रही है कि अजहर के खिलाफ प्रस्ताव 2368 (2017) का पूर्ण रूप से पालन होगा.’’ यह भी पढ़ें- मसूद अजहर को पुलवामा हमला नहीं बल्कि इन वजहों से घोषित किया गया ग्लोबल आतंकी

गौरतलब है कि मसूद अजहर का वैश्विक आतंकवादी घोषित होना भारत के लिए यह एक बड़ी कूटनीतिक जीत मानी जा रही है. दरअसल, भारत ने इस मुद्दे पर पहली बार एक दशक पहले इस वैश्विक संस्था का रूख किया था.

भाषा इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड