करतारपुर सिख श्रद्धालुओं के लिए पाकिस्तान का बड़ा तोहफा, इमरान खान बोले-पासपोर्ट और 10 दिन पहले रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं

भारत के सिख समुदाय को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बड़ा तोहफा दिया है. बताना चाहते है कि करतारपुर जानेवाले सिख श्रद्धालुओं के लिए पाकिस्तान ने बड़ा ऐलान किया है. पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सिख श्रद्धालुओं को पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी.

करतारपुर साहिब और इमरान खान (Photo Credits-PTI/Facebook)

नई दिल्ली. भारत के सिख समुदाय को पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने बड़ा तोहफा दिया है. बताना चाहते है कि करतारपुर (Kartarpur Corridor) जानेवाले सिख श्रद्धालुओं के लिए पाकिस्तान ने बड़ा ऐलान किया है. पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि सिख श्रद्धालुओं को यहां आने के लिए पासपोर्ट (Pass Port) की जरूरत नहीं पड़ेगी. पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि यहां आने के लिए बस एक वैलिड आईडी की जरूरत होगी. इसके साथ ही उन्हें अब 10 दिन पहले रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

पाकिस्तान (Pakistan) ने यह भी ऐलान किया है कि करतारपुर काॅरिडाेर (Kartarpur Corridor) के उद्घाटन के दिन और गुरु नानक देव जी के 550वें जन्मदिन पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. बताना चाहते है कि 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन समारोह में है. भारतीय सिखों का यह जत्था वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान के लाहौर पहुंचा है. यह भी पढ़े-करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन समारोह: पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने नवजोत सिंह सिद्धू को भेजा न्योता

पाकिस्तान ने कहा-पासपोर्ट और 10 दिन पहले रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं

गौर हो कि गुरुनानक देव की 550वीं जयंती में हिस्सा लेने के लिए 1,100 सिखों का पहला जत्था लाहौर पहुंच गया है. भारत और पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर गुरूवार को दस्तखत किए है.

वही दूसरी तरफ पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने करतारपुर काॅरिडाेर के लिए करीब 1400 रुपये की फीस को ज्यादा बताया है. साथ ही पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से आग्रह किया है कि वह इस गलियारे को इनकम का जरिया न बनाएं क्योंकि यह तीर्थयात्रा के लिए है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू