Pakistan Blast: बलूचिस्‍तान में मस्जिद के पास आत्मघाती हमला, मरने वालों की संख्या हुई 52, आतंकी हमले में किसका हाथ?

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक मस्जिद के समीप शुक्रवार को किए गए एक आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

Pakistan Blast | Photo: X

कराची: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक मस्जिद के समीप शुक्रवार को किए गए एक आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए. पैगम्बर मोहम्मद का जन्मदिन ‘ईद ए मिलाद उन नबी’ मनाने के लिए मस्जिद के बाहर एक रैली के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे कि तभी यह विस्फोट हुआ. जियो समाचार की खबर के मुताबिक, मुस्तांग जिले में मदीना मस्जिद के समीप यह विस्फोट हुआ. इस आत्मघाती विस्फोट में मारे गए लोगों में रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात मुस्तांग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नवाज गश्कोरी भी शामिल हैं. बलूचिस्तान में मस्जिद के पास भीषण धमाका, ईद-ए-मिलाद के जुलूस को बनाया निशाना (Watch Videos).

खबर के मुताबिक, मस्जिद के समीप विस्फोट उस वक्त हुआ जब लोग ईद-मिलाद उन नबी के मौके पर इकट्ठा हुए थे. पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस पर ईद मिलाद उन नबी मनाया जाता है. शहर के थानाध्यक्ष मोहम्मद जावेद लहरी ने बताया कि विस्फोट एक आत्मघाती हमला था और हमलावर ने पुलिस अधिकारी की गाड़ी के बगल में खड़े होकर खुद को बम से उड़ा लिया.

अस्पतालों में आपात स्थिति लागू

लहरी ने बताया कि घायलों को चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया जा रहा है जबकि अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गयी है.  प्रशासन ने बताया, ''कुछ घायलों की हालत बहुत गंभीर है.'' बलूचिस्तान के अंतरिम सूचना मंत्री जान अचाकजई ने कहा कि बचाव दलों को मुस्तांग के लिए रवाना कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा स्थानांतरित किया जा रहा है और सभी अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है. अंतरिम गृह मंत्री सरफराज अहमद बुगती ने विस्फोट की कड़े शब्दों में निंदा की है.

हमले में डीएसपी गिश्कोरी की मौत

विस्फोट डीएसपी गिश्कोरी की कार के पास हुआ. इस हमले में उनकी जान भी चली गई. वह इलाके में होने वाली एक धार्मिक रैली के लिए ड्यूटी पर थे. रॉयटर्स ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा, "हमलावर ने डीएसपी के वाहन के पास खुद को विस्फोट से उड़ा लिया." किसी ने भी विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है. पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) ने एक बयान में अपनी संलिप्तता से इनकार किया.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स