Zohran Mamdani Speech Video: न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बनते ही भाषण में ज़ोहरान ममदानी ने भारत के पूर्व PM नेहरू को किया याद, जानें क्या कहा

मामदानी ने अपने विक्ट्री भाषा में कहा, "आपके सामने खड़े होकर मैं जवाहरलाल नेहरू के शब्दों को याद करता हूँ। इतिहास में बहुत ही कम समय आता है जब हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ाते हैं, जब एक युग समाप्त होता है और लंबे समय से दबाई गई राष्ट्र की आत्मा अपनी अभिव्यक्ति पाती है.

(Photo Credits Twitter)

Zohran Mamdani Speech Video:  न्यूयॉर्क सिटी में मेयर के चुनाव में भारतीय मूल के मुस्लिम लोकतांत्रिक उम्मीदवार ज़ोहरान ममदानी ने जीत हासिल कर न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर के रूप में बुधवार 4 नवंबर को पद संभाला. गुजराती मुस्लिम पिता के पुत्र मामदानी ने अपने विजय भाषण में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए प्रसिद्ध "ट्रिस्ट विद डेस्टिनी" भाषण का संदर्भ दिया, जो उन्होंने 1947 में भारत की स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर दिया था.

ममदानी ने अपने भाषण में क्या कहा

मामदानी ने अपने विक्ट्री भाषा में कहा, "आपके सामने खड़े होकर मैं जवाहरलाल नेहरू के शब्दों को याद करता हूँ. इतिहास में बहुत ही कम समय आता है जब हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ाते हैं, जब एक युग समाप्त होता है और लंबे समय से दबाई गई राष्ट्र की आत्मा अपनी अभिव्यक्ति पाती है. यह भी पढ़े: Zohran Mamdani New York City New Mayor: भारतवंशी जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर, चुनाव जीतकर रचा इतिहास

ममदानी का भाषण

न्यूयॉर्क शहर के बारे में क्या कहा

मामदानी ने कहा कि न्यूयॉर्क शहर ने 'पुराने से नए की ओर कदम बढ़ाया है'. उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है जब न्यूयॉर्कर्स अपने नेताओं से स्पष्ट और साहसिक दृष्टिकोण की अपेक्षा करें, न कि केवल बहाने और औचित्य.

महंगाई और वित्तीय संकट पर की बात

उन्होंने शहर में महंगाई और वित्तीय संकट को प्राथमिकता देने का वादा किया और कहा: "इस दृष्टिकोण का केंद्र इस शहर में अब तक देखी गई सबसे महत्वाकांक्षी महंगाई से निपटने की योजना होगी.

जानें ज़ोहरान मामदानी के बारे में

34 वर्षीय ज़ोहरान मामदानी, जो यूगांडा-भारतीय परिवार से हैं, उनके पिता महमूद मामदानी यूगांडा के विद्वान हैं और उनकी मां मीरा नायर एक भारतीय फिल्म निर्माता हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\