नाइजीरिया के लोग 6500 किलोमीटर दूर लंदन से मंगवा रहे हैं पिज्जा, यह है वजह

नाइजीरियाई लोग लंदन से पिज्जा मंगवा रहे हैं और ब्रिटिश एयरवेज के जरिए उन्हें 3000 किलोमीटर दूर ट्रांसपोर्ट कर रहे हैं, ये दावा नाइजीरिया के एग्रीकल्चर मिनिस्टर ने किया है. Audu Ogbeh के अनुसार अंतरराष्ट्रीय टेकअवे देश के लिए परेशानी बन हो चुका है और वो इसे जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं...

Audu Ogbeh, Audu OgbehAudu Ogbeh एग्रीकल्चर मिनिस्टर. (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

नाइजीरियाई (Nigeria) लोग लंदन (London) से पिज्जा (Pizza) मंगवा रहे हैं और ब्रिटिश एयरवेज के जरिए इसे 3000 किलोमीटर दूर इम्पोर्ट कर रहे हैं, ये दावा नाइजीरिया के एग्रीकल्चर मिनिस्टर ने किया है. Audu Ogbeh के अनुसार अंतरराष्ट्रीय टेकअवे देश के लिए परेशानी बन चुका है और वो इसे जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं. सीनेट की सुनवाई में उन्होंने कहा कि नाईजेरिया के लोग पिज्जा लंदन से आर्डर करते हैं और उसे ब्रिटिश एयरवेज के जरिए सुबह एयपोर्ट से रिसीव करते हैं. कृषि मंत्री ने कहा कि इसकी वजह से देश की अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान पहुंच रहा है. इसे जल्द से जल्द रोकना चाहिए.

हालांकि मिनिस्टर ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि कौन से नाइजीरियन लोग हैं जो लंदन से पिज्जा ऑर्डर कर रहे हैं और अपने देश इम्पोर्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके कमेंट्स पर मिक्स रिएक्शन्स आए हैं. एक शख्स ने ट्वीट किया,'डियर ब्रिटिश एयरवेज आपने हमें बताया नहीं कि आप नाइजीरिया के लिए एक पिज्जा डिलीवरी सेवा चलाते हैं? क्या इसके लिए कोई ऐप है? दूसरे शख्स ने कमेन्ट किया कि इसमें जुर्म क्या है? ब्रिटिश एयरवेज वापसी में अनाम्ब्रा (Anambra) से फ्रेश सब्जियां भरकर ले आती है और अगर लोगों को लंदन का पिज्जा पसंद है तो इसमें गलत क्या है?

यह भी पढ़ें: नाइजीरियाई महिला ने निजी अंगों के अलावा गर्भाशय में छुपाई थी कोकीन, करना पड़ा ऑपरेशन

Ogbeh ने दावा किया कि यह आदत देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही है. बाहर से सामान आयात करने की वजह से देश के किसानों को पैसे नहीं मिल रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड