न्यूजीलैंड : केरमाडेक द्वीप समूह के पास भूकंप ने दिया दस्तक, मापन पट्टी पर 7.2 तीव्रता दर्ज

न्यूजीलैंड (New Zealand) के उत्तरपूर्व में स्थित केरमाडेक द्वीप समूह के पास रविवार को 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया.

भूकंप (Photo Credit- IANS)

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड (New Zealand) के उत्तरपूर्व में स्थित केरमाडेक द्वीप समूह के पास रविवार को 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. इसके बाद अधिकारियों ने कुछ देर के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की. न्यूजीलैंड नागरिक सुरक्षा संगठन ने भूकंप आने के बाद शुरुआती मिनटों के लिए तटों, बंदरगाहों और छोटी नौकाओं के लिए खतरे की चेतावनी जारी की थी, लेकिन आठ मिनट बाद इस चेतावनी को वापस ले लिया.

शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.4 आंकी गई, मगर अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बाद में इसकी तीव्रता 7.2 बताई. प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के इलाकों के लिए जारी सुनामी की चेतावनी वापस ले ली, मगर कहा कि जहां भूकंप आया है उसके आसपास के तटीय इलाकों के समंदर में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Live Score Update: चटगांव में बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Pitch And Weather Report: चटगांव में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Match Live Streaming: आज बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड