Nepal Flash Floods: बाढ़ पीड़ित के शव से सोने की बालियां निकालने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद नेपाल पुलिस ने की कार्रवाई
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के बाद कई शव नारायणी और त्रिशूली नदी के किनारों से बरामद किए गए हैं, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं. बाढ़ से नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही हुई है और प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद में जुटा हुआ है.
Nepal Flash Floods: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. बाढ़ पीड़ित के शव से कथित तौर पर सोने की बालियां निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नेपाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दोनों की पहचान की और गुरुवार को भरतपुर के पोखरा बस पार्क के पास से उन्हें हिरासत में लिया. यह भी पढ़ें: Nepal Flash Floods: नेपाल बाढ़ का कहर, सेना की गोद में सुरक्षित पहुंचे जुड़वां बच्चे, मौत का आंकड़ा 350 के पार, सैकड़ों अब भी लापता
बताया जा रहा है कि मृतक का शव तिब्बत में 26 अगस्त को हुए भूस्खलन के बाद आई भीषण बाढ़ में बहकर नारायणी नदी तक पहुंचा था. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नेपाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
नेपाल के पीड़ित के शव से सोने की बालियां चुराने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार:
वायरल वीडियो के बाद शुरू हुई जांच
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर दो लोग बाढ़ में बहकर आए एक शव के पास खड़े दिखाई देते हैं. वीडियो में आरोप है कि उनमें से एक व्यक्ति शव के कान से सोने की बालियां निकालता नजर आता है. वीडियो सामने आने के बाद नेपाल पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी व स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंच गई.
दोनों आरोपी गिरफ्तार
चितवन पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय मदन गुरूंग और 38 वर्षीय उमेश चौधरी के रूप में हुई है. मदन गुरूंग नवलपरासी जिले के बिनयी त्रिवेणी ग्रामीण नगरपालिका-1 का रहने वाला है और भरतपुर में अपने मामा के घर रह रहा था. वहीं उमेश चौधरी सुनसरी जिले के चंदबेला नगरपालिका-5 का निवासी है और भरतपुर के पोखरा बस पार्क क्षेत्र में रह रहा था. दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए जिला पुलिस कार्यालय, चितवन भेज दिया गया है.
पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
चितवन पुलिस प्रमुख एसपी रमेश्वर पौडेल ने कहा कि आपदा के दौरान पीड़ितों या मृतकों के साथ लूटपाट या किसी भी तरह की अमानवीय हरकत किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी के पास आपदा के दौरान चोरी, लूटपाट या इस तरह की किसी भी घटना से जुड़ी जानकारी या सबूत हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.
बाढ़ से तबाही जारी
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के बाद कई शव नारायणी और त्रिशूली नदी के किनारों से बरामद किए गए हैं, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं. बाढ़ से नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही हुई है और प्रशासन प्रभावित लोगों की मदद में जुटा हुआ है.