विदेश

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के न्यौता को किया स्वीकार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने नौ नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. सिद्धू ने कहा कि दुनिया भर में सिख समुदाय से जुड़े लोगों को अपने आध्यात्मिक गुरु बाबा गुरु नानक से संबंधित पवित्र स्थल की यात्रा करने का इंतजार है.

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के न्यौता को किया स्वीकार
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Photo Credits: IANS)

इस्लामाबाद: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने नौ नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (Pakistan Tehreek-e-Insaf) की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, उद्घाटन समारोह में उन्हें बुलाने के लिए सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया है.

सिद्धू ने कहा, "करतारपुर कॉरिडोर (Kartarpur Corridor) के ऐतिहासिक उद्घाटन में मुझे आमंत्रित करने के लिए मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का आभारी हूं." इमरान खान के निर्देश पर, पीटीआई सीनेटर फैसल जावेद खान (Faisal Javed Khan) ने सिद्धू से संपर्क किया और उन्हें यहां आने का न्यौता दिया.

यह भी पढ़ें : करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन समारोह: पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने नवजोत सिंह सिद्धू को भेजा न्योता

सिद्धू ने कहा कि दुनिया भर में सिख समुदाय से जुड़े लोगों को अपने आध्यात्मिक गुरु बाबा गुरु नानक से संबंधित पवित्र स्थल की यात्रा करने का इंतजार है. पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से उन्होंने कहा, "करतारपुर कॉरिडोर समझौता दुनिया भर में मौजूद लाखों सिखों को एक सकारात्मक संदेश देता है."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2019 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).