Mutant Goat: दुनिया का सबसे अजीब प्राणी, खोपड़ी के बीच में हैं आंखें, पौराणिक कथाओं में कहा गया है भयानक जानवर

पशुपालक अहमत करताल ने बताया कि वो इस 'अजीबोगरीब बकरी' को नहीं पाल सकता है. वो चाहता है कि अधिकारी इस बकरी को ले जाएं और पालें.

(Photo Credit : Twitter)

विदेश, 8 अफवरी: तुर्की (Turkey) में एक अजीबोगरीब बकरी (Strange Goat) का जन्म हुआ है. इस  बकरी की आंखें खोपड़ी के बीच में हैं. इस 'अजीब बकरी' को देखकर उसका मालिक भी हैरान है. बकरी के मालिक के मुताबिक वह गोकमुसा गांव में बीते 25 साल से जानवर पाल रहा है, लेकिन उसने ऐसा जानवर नहीं कभी नही देखा था, जिसकी आंखें उसके सिर के बीचो-बीच हैं. एक साथ 8 बच्चों को जन्म देने वाली महिला की कैंसर से मौत, 3 दिन के अंदर इस मां को उठानी पड़ी थी आठ नवजातों की लाश!

डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बकरी पालने वाले 40 वर्षीय अहमत करताल को पता चला कि एक बकरी पैदा हुई है तो वो मौके पर पहुंचा. लेकिन बकरी को देखकर वो हक्का बक्का रह गया. उसने देखा नवजात बकरी की आखें सिर के बीचो-बीच थीं. उसने बताया कि बकरी को देखने के बाद उसे ऐसा लगा मानो वह Cyclops को देख रहा है, जिसे ग्रीक की पौराणिक कथाओं में एक भयानक जानवर कहा गया है.

पशुपालक अहमत करताल ने बताया कि वो इस 'अजीबोगरीब बकरी' को नहीं पाल सकता है. वो चाहता है कि अधिकारी इस बकरी को ले जाएं और पालें. वहीं एक प्रोफेसर ने कहा कि Cebocephaly की वजह से बकरी के सिर के बीच में उसकी हैं. उसकी दोनो आंखें एक ही में मिल गई हैं. पशुपालक के साथ उसके गांव के सभी लोग इस घटना के बाद से हैरान हैं.

आपको बता दें कि भारत में भी ऐसे मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में तीन आंख और दो नाक के साथ एक बछिया का जन्म हुआ था, जिसे लोग भगवान मानकर पूज रहे थे. जन्म के बाद से ही बछिया ग्रामीण और आसपास के कस्बों के लोग उसे देखने पहुंच रहे थे. हालांकि जन्म के कुछ दिन के भीतर ही बछिया ने दम तोड़ दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Cristiano Ronaldo Viral Video: फीफा वर्ल्ड कप मैच के दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो तक पहुंचने मैदान में घुसा फैन, सुरक्षा कर्मियों ने ऐन मौके पर दबोचा; देखें वीडियो

FIFA World Cup 2026 Schedule Today: आज रात को फीफा वर्ल्ड कप में होगी अर्जेंटीना की अग्निपरीक्षा, कनाडा-मोरक्को समेत इन 3 महामुकाबलों पर रहेंगी दुनिया की नजर

England Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Score Update: लंदन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट