Morgan Stanley Layoffs: मॉर्गन स्टेनली में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी, 3 हजार कर्मचारियों को बर्खास्त करेगा बैंक
Layoffs Representative Image (Photo Credit: Pixabay)

मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) कथित तौर पर छंटनी शुरू करने की योजना बना रहा है. कई रिपोर्टों के मुताबिक मॉर्गन स्टेनली करीब 3,000 कर्मचारियों को निकालने की प्लानिंग कर रहा है. मॉर्गन स्टेनली में छंटनी का यह दूसरा दौर है. मार्च के अंत तक बैंक में 82,000 से अधिक कर्मचारी थे और छंटनी के नए दौर से 4 प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित होंगे.