विदेश

Shooting in America: न्यू मैक्सिको में गोलीबारी में तीन की मौत, कई घायल

अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी राज्य न्यू मैक्सिको के फामिर्ंग्टन में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. फामिर्ंग्टन पुलिस ने सोमवार को एक फेसबुक पोस्ट में यह जानकारी दी.

Shooting in America: न्यू मैक्सिको में गोलीबारी में तीन की मौत, कई घायल
Death Representative (Photo Credit: PTI)

ह्यूस्टन, 16 मई: अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी राज्य न्यू मैक्सिको के फामिर्ंग्टन में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. फामिर्ंग्टन पुलिस ने सोमवार को एक फेसबुक पोस्ट में यह जानकारी दी. गोली लगने से घायल होने वालों में शहर पुलिस के एक सदस्य और न्यू मैक्सिको राज्य पुलिस के एक सदस्य सहित दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं। दोनों की हालत स्थिर है. यह भी पढ़ें: VIDEO: छत पर फुटबॉल खेल रहे थे बच्चे, तभी पास की बिल्डिंग पर गिरी मिसाइल, देखें धमाके का VIDEO (Socially)

पुलिस ने कहा, एक संदिग्ध को मौके पर ही ढेर कर दिया गया. पुलिस ने कहा कि संदिग्ध की पहचान अज्ञात है. स्थानीय मीडिया ने बताया कि शूटिंग ब्रुकसाइड पार्क के क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे के बाद हुई. समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि दोपहर 1 बजे से पहले ही चार स्कूलों में तालाबंदी कर दी गई. फामिर्ंग्टन म्यूनिसिपल स्कूल के प्रवक्ता रॉबटरे ताबोदा ने कहा, फामिर्ंग्टन स्कूलों में सभी छात्र और कर्मचारी सुरक्षित हैं. स्थानीय मीडिया ने बताया कि छह साल से कम समय में फामिर्ंग्टन क्षेत्र में यह दूसरी गोलीबारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2023 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).