Mexico Bar Shooting: मेक्सिको में फिर अंधाधुंध फायरिंग, शूटआउट में 12 की मौत; महीने भर में दूसरी वारदात

मेक्सिको में अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर इलाके में दहशत फैला दी. बंदूकधारियों ने शनिवार शाम मध्य मैक्सिको के शहर इरापुआटो में एक बार में अंधाधुंध गोलियां चलाईं. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि इस फायरिंग में 6 महिलाओं और 6 पुरुषों की मौत हो गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

Mexico Bar Shooting:  मेक्सिको में अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर इलाके में दहशत फैला दी. बंदूकधारियों ने शनिवार शाम मध्य मैक्सिको के शहर इरापुआटो में एक बार में अंधाधुंध गोलियां चलाईं. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि इस फायरिंग में 6 महिलाओं और 6 पुरुषों की मौत हो गई. शहर के प्रशासन ने एक बयान में कहा कि साउथ इरापुआटो में हुए इस हमले में 3 लोग घायल भी हो गए और सुरक्षा अधिकारी हमलावरों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. एक महीने में ये इस देश में गोलीबारी की दूसरी बड़ी वारदात है. मेक्सिको में एक और पत्रकार की हत्या, इस साल अभी तक 15 पत्रकार मारे गए.

रॉयटर्स में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में 6 महिलाओं और 6 पुरुषों की मौत हो चुकी है. फिलहाल अज्ञात हमलावर की तलाश जारी है. आरोपी हमलावर ने गुआनाजुआतो स्टेट की इरापुआतो सिटी में सामूहिक गोलीबारी की इस वारदात को अंजाम दिया.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि हमलावर ने इस जगह पर फोकस करते हुए इन लोगों को ही टारगेट क्यों किया? शनिवार देर रात हुए इस हमले की जांच भी अभी जारी है. यह घटना दक्षिण-पश्चिम मेक्सिको में एक घातक गोलीबारी की घटना में 18 लोगों के मारे जाने के एक महीने से भी कम समय में हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड