VIDEO: नीदरलैंड में बड़ा हादसा! रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े ट्रक को ट्रेन ने मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ भयावह मंजर
Netherlands Train Accident (Photo- @nexta_tv/X)

Netherlands Train Accident: नीदरलैंड के मेटरेन शहर में एक तेज रफ्तार ट्रेन ने रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे एक ट्रक को जबरदस्त टक्कर (Meteren Train Accident) मार दी. हादसा वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में दिखता है कि जैसे ही क्रॉसिंग की बैरियर नीचे गिरने लगती है, ट्रक आगे-पीछे हिलता है, लेकिन ट्रैक से नहीं हट पाता. कुछ ही सेकंड बाद तेज रफ्तार ट्रेन ट्रक को टक्कर मार देती है, जिससे उसका मलबा चारों ओर उड़ जाता है. रेल ऑपरेटर ProRail के मुताबिक, हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, लेकिन सभी की चोटें मामूली हैं.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रक ड्राइवर ने समय पर ट्रैक खाली क्यों नहीं किया. चंद सेकंड की झिझक ने एक बड़ा हादसा कर दिया.

ये भी पढें: जर्मनी में कैसा महसूस करते हैं आप्रवासी?

रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े ट्रक को ट्रेन ने मारी टक्कर