विदेश

Pakistan Or Kabristan: पाकिस्तान में प्यार करना गुनाह! बहन और उसके प्रेमी को कुल्हाड़ी से काटा, झूठी शान की खातिर बेरहमी से कर दी हत्या

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में झूठी शान की खातिर हत्या करने के मामले में एक व्यक्ति ने अपनी बहन और उसके प्रेमी के बीच प्रेम प्रसंग होने के संदेह में उनकी कुल्हाड़ी से हमला कर जान ले ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Pakistan Or Kabristan: पाकिस्तान में प्यार करना गुनाह! बहन और उसके प्रेमी को कुल्हाड़ी से काटा, झूठी शान की खातिर बेरहमी से कर दी हत्या
Photo Credits : Pixabay

लाहौर, 22 नवंबर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में झूठी शान की खातिर हत्या करने के मामले में एक व्यक्ति ने अपनी बहन और उसके प्रेमी के बीच प्रेम प्रसंग होने के संदेह में उनकी कुल्हाड़ी से हमला कर जान ले ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

यह घटना मंगलवार को प्रांतीय राजधानी लाहौर से करीब 375 किलोमीटर दूर मुजफ्फरनगर जिले की अलीपुर तहसील में हुई. पुलिस अधिकारी हसीब जावेद के मुताबिक, मुलाजिम हुसैन को संदेह था कि उसकी बहन जैतून बीबी (20) के फैयाज हुसैन के साथ संबंध हैं. Pakistan: इमरान खान को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका स्वीकार की

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मुलाजिम ने मंगलवार को अपनी बहन का पीछा किया और वह उसे फैयाज के घर पर मिली. मुलाजिम ने वहां अपनी बहन और उसके प्रेमी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.’’

अपराध को अंजाम देने के बाद मुलाजिम ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और अपराध स्वीकार कर लिया.

जावेद ने कहा, ‘‘आरोपी का मानना था कि इससे उसके परिवार के सम्मान को ठेस पहुंची है, इसीलिए उसने अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी.’’ उन्होंने कहा कि संदिग्ध के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

पाकिस्तान में हर साल ऐसी झूठी शान के नाम पर कई लोगों की हत्या कर दी जाती है. इसका शिकार सबसे ज्यादा महिलाएं होती हैं. पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के अनुसार, देश में हर साल झूठी शान के नाम पर लगभग एक हजार महिलाओं की हत्या कर दी जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).