लेबनान: अदायेस शहर से सीरिया के 113 शरणार्थी गिरफ्तार
संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के मुताबिक, लेबनान में सीरिया के 976,000 पंजीकृत शरणार्थी रहते हैं. देश में सीरियाई शरणार्थियों की संख्या 15 लाख है.
बेरूत: लेबनान सेना ने देश के अदायेस शहर से सीरिया के 113 शरणार्थियों को गिरफ्तार किया है. ये शरणार्थी अवैध तरीके से लेबनान में प्रवेश कर रहे थे. राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के मुताबिक, इनमें से कुछ शरणार्थी बिना वैध दस्तावेजों के लेबनान में रहते हैं या इनमें से कुछ के दस्तावेजों की मियाद समाप्त हो गई है.
शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के मुताबिक, लेबनान में सीरिया के 976,000 पंजीकृत शरणार्थी रहते हैं जबकि सरकार के अनुमान के मुताबिक, देश में सीरियाई शरणार्थियों की संख्या 15 लाख है. बड़ी संख्या में सीरिया के शरणार्थी अवैध तरीके से लेबनान में प्रवेश करते हैं.
संबंधित खबरें
AI का चौंकाने वाला कारनामा! रात 3:47 बजे ट्रेडर को जगाकर मांगी मंजूरी, 11 लाख का निवेश कुछ ही घंटों में बनाया 40 लाख रुपये
Benjamin Netanyahu Death Rumours: बेंजामिन नेतन्याहू ने मौत की अफवाहों के बीच जारी किया नया वीडियो, छिड़ा विवाद; नेटिज़न्स बोले- 'AI-Generated'है
Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Netanyahu Death News: क्या ईरान के हमले में मारे गए बेंजामिन नेतन्याहू? अफवाहों के बीच इजरायली PMO ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित
\