अमेरिका : प्लाज्मा डोनेशन सेंटर में चाकूमारी की घटना, संदिग्ध गिरफ्तार, तीन घायल

अमेरिकी राज्य वर्जीनिया के पीटर्सबर्ग में एक प्लाज्मा डोनेशन सेंटर में कुछ लोगों को चाकू मारे जाने के बाद एक शख्स को हिरासत में लिया गया है. पीटर्सबर्ग पुलिस प्रमुख केनेथ मिलर ने बताया कि हमले के बाद ओक्टाफार्मा प्लाज्मा सेंटर में पुलिस ने एक अज्ञात संदिग्ध को गिरफ्तार किया. घायल तीन लोगों को 'साउथसाइड रीजनल मेडिकल सेंटर' ले जाया गया.

क्राइम सीन/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : IANS)

वाशिंगटन : अमेरिकी राज्य वर्जीनिया के पीटर्सबर्ग में एक प्लाज्मा डोनेशन सेंटर में कुछ लोगों को चाकू मारे जाने के बाद एक शख्स को हिरासत में लिया गया है. समाचार एजेंसी ने एक अमेरिकी मीडिया आउटलेट के हवाले से बताया कि पीटर्सबर्ग पुलिस प्रमुख केनेथ मिलर ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमले के बाद ओक्टाफार्मा प्लाज्मा सेंटर में पुलिस ने एक अज्ञात संदिग्ध को गिरफ्तार किया.

स्थानीय मीडिया रिपोटरें के अनुसार, संदिग्ध को गोली नहीं मारी गई और घटनास्थल से 'काटने का औजार' किया गया. रिपोटरे के मुताबिक, हमले में घायल तीन लोगों को 'साउथसाइड रीजनल मेडिकल सेंटर' ले जाया गया. उनमें से कम से कम एक की हालत गंभीर है.

यह भी पढ़ें : अमेरिका : क्लब के बाहर हुई गोलीबारी की 2 घटनाओं में 1 की मौत 2 घायल

रिपोर्टों में कहा गया है कि हमले के दौरान नर्स सेंटर में काम कर रही थीं और कस्टमर रेस्टरूम में छिप गए थे. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, अमेरिका स्थित ओक्टाफार्मा प्लाज्मा दुनिया भर के मरीजों के लिए जीवनरक्षक दवाइयां बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लाज्मा को इकट्ठा करती है. अमेरिका में 80 से अधिक डोनेशन सेंटर चलाती है और राष्ट्रीय स्तर पर 3,500 से अधिक लोगों को रोजगार देती है.

Share Now

संबंधित खबरें

United States of America vs Netherlands, T20 World Cup 2026 21st Match Live Streaming In India: USA बनाम नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Suryakumar Yadav New Milestone: सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम किया ये अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे; देखें आकंड़ें

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\