भारत और अमेरिका के बीच हुई 'टू प्लस टू' वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान जारी, कहा- द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी पर साथ मिलकर करेंगे काम

भारत और अमेरिका के बीच हुई 'टू प्लस टू' वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक साझेदारी की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने के लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे जो स्वतंत्रता, न्याय, मानवाधिकार और कानून के राज के लिए प्रतिबद्धता के मूल्यों को साझा करते हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पम्पियो और अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर (Photo Credits: Twitter)

भारत और अमेरिका के बीच हुई 'टू प्लस टू' वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक साझेदारी की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने के लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे जो स्वतंत्रता, न्याय, मानवाधिकार और कानून के राज के लिए प्रतिबद्धता के मूल्यों को साझा करते हैं. संयुक्त बयान में दोनों देशों ने स्वतंत्र, खुली, समावेशी, शांतिपूर्ण और संपन्न भारतीय-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्धता दोहराई तथा चारों नेताओं ने पुष्टि की कि वृहत्तर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका-भारत के बीच सहयोग सुरक्षा एवं खुशहाली का साधन बनेगा.

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पम्पियो (Mike Pompeo) और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर (Mark Esper) ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ दूसरी टू प्लस टू बैठक की मेजबानी बुधवार को वाशिंगटन डीसी में की.

यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर से की मुलाकात, भारत-अमेरिका के संबंधों पर की द्विपक्षीय वार्ता

संयुक्त बयान में कहा गया, "चारों मंत्रियों ने भारत और अमेरिका के बीच बढ़ रही साझेदारी का आपसी विश्वास, मित्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों के बीच संपर्क और अपने नागरिकों की खुशहाली की प्रतिबद्धता के आधार पर सकारात्मक रूप से मूल्यांकन किया."

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\