विदेश

Japan Serial Killer Hanged: जापान में 2022 के बाद पहली बार दी गई सीरियल किलर को फांसी

जापान में शुक्रवार को एक व्यक्ति को फांसी दी गई, जिस पर 2017 में कनागावा प्रान्त में 9 लोगों की हत्या का आरोप था. 34 वर्षीय आरोपी शिराशी ताकाहिरो, जिसे ‘ट्विटर किलर’ कहा जाता था. सिलसिलेवार हत्या के दोषी ताकाहिरो को टोक्यो डिटेंशन हाउस में फांसी दी गई.

Japan Serial Killer Hanged: जापान में 2022 के बाद पहली बार दी गई सीरियल किलर को फांसी
Representational Image | PTI

टोक्यो, 27 जून : जापान में शुक्रवार को एक व्यक्ति को फांसी दी गई, जिस पर 2017 में कनागावा प्रान्त में 9 लोगों की हत्या का आरोप था. 34 वर्षीय आरोपी शिराशी ताकाहिरो, जिसे ‘ट्विटर किलर’ कहा जाता था. सिलसिलेवार हत्या के दोषी ताकाहिरो को टोक्यो डिटेंशन हाउस में फांसी दी गई. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जुलाई 2022 के बाद से जापान में यह पहली फांसी थी और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के प्रशासन के तहत यह पहली फांसी थी.

शुक्रवार की सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, जापान के न्याय मंत्री केसुके सुजुकी ने कहा कि उन्होंने इस फैसले पर काफी सोच-विचार कर फांसी के आदेश पर हस्ताक्षर किए. उन्होंने कहा ,“यह मामला बहुत ही स्वार्थी मकसद जैसे यौन और पैसों की लालच के चलते हुआ, जिसमें दो महीनों में 9 लोगों की जान गई. इससे पूरे समाज में डर और चिंता का माहौल बन गया. मैं समझता हूं कि यह पीड़ितों और उनके परिवारों दोनों के लिए विशेष रूप से दिल दहला देने वाला मामला है." सुजुकी ने बताया कि पूरी कानूनी प्रक्रिया और विचार-विमर्श के बाद ही फांसी का आदेश दिया गया. यह भी पढ़ें : कमल हासन, आयुष्मान खुराना और पायल कपाड़िया समेत 534 कलाकारों को अकादमी का न्योता

स्थानीय मीडिया के अनुसार, शिराशी को 2017 में गिरफ्तार किया गया था, जब उसके अपार्टमेंट से 1 पुरुष और 8 महिलाओं के शव बरामद हुए थे. यह अपार्टमेंट कनागावा प्रान्त के जामा शहर में था, जो टोक्यो के दक्षिण में है. 2020 में टोक्यो जिला अदालत ने शिराशी को मौत की सजा सुनाई थी. अदालत ने कहा कि यह अपराध बहुत ही घिनौना था, क्योंकि उसने 9 लोगों की हत्या की, उनके शव काटकर अपार्टमेंट में छुपाकर रखे. बाद में 2021 में फैसले को अंतिम रूप दिया गया.

अदालत के फैसले के अनुसार, शिराशी ने 15 से 26 साल की उम्र के 1 पुरुष और 8 महिलाओं को निशाना बनाया, जो सोशल मीडिया पर आत्महत्या की बातें कर रहे थे. अदालत ने यह भी साफ किया कि इन 9 लोगों ने अपनी हत्या के लिए कोई सहमति नहीं दी थी और आरोपी का मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का दावा भी गलत माना गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).