विदेश

इजरायल में हो रहे आम चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 5वीं बार चाहते हैं जीतना

इजरायल (Israel) में आज आम चुनाव हो रहे हैं और यहां की जनता कई सालों बाद इतने कड़े मुकाबले में मतदान कर रही है...

इजरायल में हो रहे आम चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 5वीं बार चाहते हैं जीतना
बेंजामिन नेतन्याहू (Photo Credit- Instagram)

जेरूसलम:  इजरायल (Israel) में आज आम चुनाव हो रहे हैं और यहां की जनता कई सालों बाद इतने कड़े मुकाबले में मतदान कर रही है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री और दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी के नेता बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) पांचवी बार प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं.

लेकिन उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और उन्हें सेवानिवृत्त जनरल बेनी गैंट्ज से कड़ी टक्कर मिल रही है. ब्ल्यू एंड व्हाइट गठबंधन के प्रमुख गैंट्ज, नेतन्याहू को सुरक्षा के प्रमुख मुद्दे पर चुनौती दे रहे हैं और साफ-सुथरी राजनीति का वादा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इजरायल: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को करेंगे मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

नेतन्याहू ने सोमवार को जेरूसलम में एक जनसभा के दौरान लिकुड समर्थकों से मतदान केंद्रों पर रहने का आग्रह किया. उन्होंने चेतावनी दी कि उनके वामपंथी विपक्षी अभी भी जीत सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2019 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).