Pakistan का तालिबान प्रेम, इमरान खान के मंत्री बोले- हमने उनके लिए सब कुछ किया

शेख राशिद ने इस बात को स्वीकार किया है कि इस्लामाबाद लंबे समय से तालिबान का संरक्षक रहा है. राशिद ने कहा कि हमने संगठन को आश्रय देकर उसे मजबूत करने का काम किया. राशिद ने आगे कहा कि हमने तालिबान को पाकिस्तान में आश्रय, शिक्षा और घर दिया है. हमने उनके लिए सब कुछ किया है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Photo Credits: Twitter)

अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) कब्जा कर चुका है. तालिबान को इन सबमें पाकिस्तान से समर्थन मिल रहा है. पाकिस्तान की इमरान खान (Imran Khan) सरकार में मंत्री शेख राशिद ने खुले तौर पर तालिबान का समर्थन किया और कहा कि हम तालिबानी नेताओं के संरक्षक हैं. पाकिस्तानी सरकार में मंत्री शेख राशिद ने कहा कि हमने तालिबान के नेताओं की लंबे वक्त तक संरक्षण दिया. उन्होंने हमारे यहां शरण ली, शिक्षा ली और यहां घर बनाया. पाकिस्तान के मंत्री ने कहा कि हमने तालिबान के लिए सबकुछ किया है. Afghanistan: अफगानिस्तान में हो सकता है गृह युद्ध - विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी.

शेख राशिद ने इस बात को स्वीकार किया है कि इस्लामाबाद लंबे समय से तालिबान का संरक्षक रहा है. राशिद ने कहा कि हमने संगठन को आश्रय देकर उसे मजबूत करने का काम किया. राशिद ने आगे कहा कि हमने तालिबान को पाकिस्तान में आश्रय, शिक्षा और घर दिया है. हमने उनके लिए सब कुछ किया है.

इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि इस्लामाबाद अफगानिस्तान को समर्थन देने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा. बता दें कि पाकिस्तान की ओर से लगातार तालिबान के समर्थन में और उसकी तारीफ करने वाले बयान दिए जा रहे हैं.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान खुद कई बार तालिबान के समर्थन में अपने दिल की बात कह चुके हैं. पाकिस्तान पर आरोप लगते रहे हैं कि उसने तालिबान को पनाह दी है और हथियार मुहैया कराए हैं. पाकिस्तान पर आरोप है कि उसने दोबारा तालिबान के उभरने में काफी मदद की है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड