विदेश

Iran Shooting: ईरान में गोलीबारी में नौ पाकिस्तानियों की मौत

प्रांतीय सुरक्षा सूत्र ने बताया कि रविवार को ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में स्थित सिकरान में एक सशस्त्र हमले में नौ पाकिस्तानी नागरिक मारे गए.

Iran Shooting: ईरान में गोलीबारी में नौ पाकिस्तानियों की मौत
(Photo Credit : Twitter)

तेहरान, 11 फरवरी : प्रांतीय सुरक्षा सूत्र ने बताया कि रविवार को ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में स्थित सिकरान में एक सशस्त्र हमले में नौ पाकिस्तानी नागरिक मारे गए.

मेहर न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रांत के डिप्टी गवर्नर अलीरेज़ा मरहमती के अनुसार, यह घटना तब हुई जब तीन बंदूकधारियों ने पाकिस्तानी नागरिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि घटना के दौरान तीन लोग घायल हो गये. यह भी पढ़ें : Pakistan Elections Result: पाकिस्तान में फिर इमरान सरकार! चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों का जलवा, फिर, देखें किसको कितनी सीटें मिली

घटना की निंदा करते हुए, मरहमती ने पीड़ितों के परिवारों और पाकिस्तानी लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की. ईरानी पुलिस बलों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया लेकिन बंदूकधारी घटना स्थल से भागने में सफल रहे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2024 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).