Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.4 तीव्रता का आया भूकंप, चार की मौत
इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में गुरुवार को आए 5.4 तीव्रता के भूकंप में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई घर व इमारतें नष्ट हो गईं.
जकार्ता, 9 फरवरी : इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में गुरुवार को आए 5.4 तीव्रता के भूकंप में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई घर व इमारतें नष्ट हो गईं. आपदा के एक अधिकारी ने शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया, "भूकंप से घरों, एक रेस्तरां और इमारतों को नुकसान पहुंचा है.
भूकंप के दौरान चार लोगों की मौत हो गई. अब हम भूकंप के जोखिम का आकलन कर रहे हैं." देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के मुताबिक, भूकंप दोपहर 1 बजकर 28 मिनट पर आया. यह भी पढ़ें : Turkey Syria Earthquake: महाविनाश में मौतों का आंकड़ा 15 हजार के पार, तुर्की में मलबे के बीच जिंदगी तालश रही NDRF
इसका केंद्र प्रांतीय राजधानी जयापुर से 1 किमी दक्षिण-पश्चिम में और 10 किमी की गहराई में स्थित है. एजेंसी के मुताबिक, मुख्य झटके के बाद भूकंप के कई झटके महसूस किए गए.
संबंधित खबरें
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
Earthquake in Iran: ईरान में मिसाइलों की बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके, 4.1 की तीव्रता से कांपी धरती
Bhiwandi Fire: मुंबई से सटे भिवंडी में कपड़ा प्रिंटिंग कंपनी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू (Watch Video)
Kolkata Earthquake: भूकंप के झटकों से थर्राई पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता (Watch Video)
\