विदेश

Anand Shah: अमेरिका में भारतीय मूल के म्युनिसिपल काउंसलर आनंद शाह पर लगा माफिया-संचालित जुए में शामिल होने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमेरिका के न्यू जर्सी में भारतीय मूल के म्युनिसिपल काउंसलर आनंद शाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. शाह पर माफिया द्वारा संचालित अवैध जुए के कारोबार में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया गया है

Anand Shah: अमेरिका में भारतीय मूल के म्युनिसिपल काउंसलर आनंद शाह पर लगा माफिया-संचालित जुए में शामिल होने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
(Photo Credits Instagram)

Anand Shah: अमेरिका के न्यू जर्सी में भारतीय मूल के म्युनिसिपल काउंसलर आनंद शाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. शाह पर माफिया द्वारा संचालित अवैध जुए के कारोबार में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया गया है. न्यू जर्सी के अटॉर्नी जनरल मैथ्यू प्लेटकिन ने शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 42 वर्षीय आनंद शाह उन 39 लोगों में शामिल हैं, जिन पर “रैकेटियरिंग, जुए से जुड़े अपराध, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों” में लिप्त होने का आरोप है.

पुलिस ने  12 अलग-अलग स्थानों पर की छापेमारी


न्यू जर्सी राज्य में पुलिस ने 12 अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे, जिनमें से 4 पोकर क्लब भी शामिल हैं. इस मामले में भारतीय मूल के एक और व्यक्ति, समीर एस. नाडकर्णी (48), जो फ्लोरिडा के लॉन्गवुड शहर के निवासी हैं, को भी आरोपी बनाया गया है.  उन्हें “स्पोर्ट्सबुक सब-एजेंट/पोकर होस्ट” के रूप में पहचाना गया है. यह भी पढ़े: Satta Matka Result: सट्टा मटका क्वीन जया छेड़ा ने बॉम्बे HC से राहत मांगने वाली 6 याचिकाएं वापस लीं, जुआ अधिनियम की कार्यवाही से जुड़ा है मामला

प्रॉस्पेक्ट पार्क के नगर पार्षद है शाह


आनंद शाह न्यूयॉर्क उपनगर प्रॉस्पेक्ट पार्क के नगर पार्षद हैं और अपने दूसरे कार्यकाल में वित्त, आर्थिक विकास और बीमा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. प्लेटकिन के अनुसार, शाह ने कथित तौर पर लुच्चेसे क्राइम फैमिली के साथ मिलकर अवैध पोकर गेम्स और ऑनलाइन स्पोर्ट्सबुक ऑपरेशन का संचालन किया.

लुच्चेसे क्राइम फैमिली कौन है?


लुच्चेसे क्राइम फैमिली अमेरिका की कुख्यात इतालवी-अमेरिकी माफिया गैंगों में से एक है, जो विभिन्न जातीय समुदायों के साथ मिलकर अवैध गतिविधियों को अंजाम देती है। स्पोर्ट्सबुक जुए में खेल प्रतियोगिताओं पर सट्टा लगाया जाता है. अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरा गैंबलिंग ऑपरेशन करीब 3 मिलियन डॉलर (लगभग 25 करोड़ रुपये) का था.

जुए का संचालन और तरीके


अधिकारियों ने बताया कि यह अवैध जुआ नेटवर्क सामाजिक क्लबों और रेस्तरां जैसी वैध व्यवसायों की आड़ में संचालित किया जा रहा था। इसके तहत स्लॉट मशीन जैसी अवैध जुआ मशीनें भी इस्तेमाल की जा रही थीं.

शाह पर क्या हैं आरोप?

 

अटॉर्नी जनरल प्लेटकिन के अनुसार, आनंद शाह की गिरफ्तारी ने अमेरिका में भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों को लेकर चल रही बहस को और हवा दे दी है. शुरुआती जांच में पता चला है कि शाह लुच्चेसे क्राइम फैमिली के साथ मिलकर अवैध पोकर और स्पोर्ट्स सट्टा जैसे कार्यों में संलिप्त थे. बता दें, लुच्चेसे फैमिली को अमेरिका के सबसे प्रभावशाली माफिया संगठनों में गिना जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2025 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).