यूएई में पांच दिन के अंदर भारतीय पति-पत्नी की मौत
केरल के एक भारतीय दंपति, जिनकी शादी को 35 साल हो गए थे, की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पांच दिन के अंतराल में मौत हो गई. भारतीय दंपति के परिवार ने कहा कि दोनों में से कोई भी मौत घातक कोरोनावायरस से संबंधित नही है.
शारजाह: केरल (Kerala) के एक भारतीय दंपति, जिनकी शादी को 35 साल हो गए थे, की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पांच दिन के अंतराल में मौत हो गई. भारतीय दंपति के परिवार ने कहा कि दोनों में से कोई भी मौत घातक कोरोना वायरस से संबंधित नही है.
गल्फ न्यूज ने रविवार को बताया कि 57 वर्षीय शारजाह निवासी सोफिया हबीब की 18 अप्रैल को दुबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके 66 साल के पति ए.आर. हबीब रहमान का 23 अप्रैल को शारजाह के एक अस्पताल में निधन हो गया. यह भी पढ़ें: सऊदी अरब में नाबालिग अपराधियों को मृत्युदंड देने और कोड़े मारने की सजा खत्म
दंपति की तीन संतानों में से एक ने कहा, "मां का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनको तीन बार कोरोना वायरस जांच में निगेटिव पाया गया. मां की मौत के बाद पिता की भी सदमे से मौत हो गई."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

