पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, कहा- भारत में करेंगे ' 10 सर्जिकल स्ट्राइक', कब सुधरेगा पाकिस्तान?
पकिस्तान ने भारत की तरफ से एक भी सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने की सूरत में “10 सर्जिकल स्ट्राइक” करने की धमकी दी है. सेना की इंटर सर्विसेज के जनसंपर्क विभाग के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने लंदन में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया
नई दिल्ली: पड़ोसी देश पाकिस्तान ने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भारत को गीदड़ भभकी दी है. पकिस्तान ने भारत की तरफ से एक भी सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने की सूरत में “10 सर्जिकल स्ट्राइक” करने की धमकी दी है. सेना की इंटर सर्विसेज के जनसंपर्क विभाग के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने लंदन में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया. रेडियो पाकिस्तान ने गफूर के हवाले से कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक करने की हिमाकत करता है तो उसे प्रतिक्रिया में 10 सर्जिकल स्ट्राइक का सामना करना होगा.
गफूर पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख कमर जावेद बाजवा के साथ एक दौरे पर लंदन गए हुए हैं. यहां उन्होंने यह भी कहा कि जो हमारे खिलाफ किसी भी तरह की दुर्घटना को अंजाम देने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें पाकिस्तान की क्षमताओं को लेकर अपने दिमाग में कोई शक नहीं रखना चाहिए. सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान की सेना 50 अरब डॉलर के चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की संरक्षक है और यह विशाल परियोजना देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी. परमाणु हथियारों से संपन्न दोनों पड़ोसी देशों के बीच वाकयुद्ध का यह ताजा मामला है.
#London: India to face 10 surgical strikes in response if conducts one inside #Pakistan: DG ISPR Major General Asif Ghafoor talks to media in London https://t.co/vjCsYd53xI pic.twitter.com/zGqLGlH3LO
— Radio Pakistan (@RadioPakistan) October 13, 2018
सेना पाकिस्तान में लोकतंत्र मजबूत करना चाहती है
सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान की सेना 50 अरब डॉलर के चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की संरक्षक है और यह विशाल परियोजना देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी. गफूर ने कहा कि सेना पाकिस्तान में लोकतंत्र को मजबूत करना चाहती है और दावा किया कि जुलाई में हुए आम चुनाव देश के इतिहास के सबसे पारदर्शी चुनाव रहे. यह भी पढ़ें- # MeToo: अब पाकिस्तान में भी मी टू मुहिम ने पकड़ा जोर, जुनैद अकरम और फैजल एधि पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
उन्होंने कहा, “अगर किसी के पास चुनाव में धांधली होने के सबूत हैं तो उसे सामने लाना चाहिए.” उन्होंने मीडिया पर रोक की खबरों को भी खारिज किया और कहा कि देश में “अभिव्यक्ति की पूर्ण स्वतंत्रता है.” गफूर ने कहा कि पाकिस्तान में बुरे के मुकाबले बेहतर विकास ज्यादा हुआ है और अंतरराष्ट्रीय मीडिया को अच्छी चीजों को भी दिखाना चाहिए. यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में मिली सच बोलने की सजा: जज ने ISI की पोल खोली तो कर दी गई छुट्टी
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2018 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

