LAC: भारत और चीन लद्दाख गतिरोध पर 9वें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता के लिए कर रहे हैं चर्चा
चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल तान केफेई ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और चीन पूर्वी लद्दाख से सैनिकों की वापसी पर चर्चा के लिए नौवें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता करने के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं.
नई दिल्ली: चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल तान केफेई ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और चीन पूर्वी लद्दाख से सैनिकों की वापसी पर चर्चा के लिए नौवें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता करने के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं. India-China Standoff: भारत से जारी गतिरोध के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- अवैध रूप से स्थापित किए गए लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश को वह नहीं देता है मान्यता
तान ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच आठवें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता के बाद से ही दोनों पक्षों ने अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैनिकों की वापसी पर चर्चा जारी रखी है और सीमा पर तैनात सैनिकों के प्रबंधन को मजबूत किया है.
चीनी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए उनके बयान के अंशों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति सामान्य तौर पर स्थिर है. उन्होंने कहा कि चीन सैन्य और कूटनीतिक माध्यमों से भारत के साथ वार्ता कायम रखने का इच्छुक है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

