विदेश

क्यूबा में आया विनाशकारी तूफान, दुर्घटना में 6 की मौत और 200 घायल

क्यूबा (Cuba) की राजधानी हवाना (Havana) में एक सप्ताह पहले आए विनाशकारी तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

क्यूबा में आया विनाशकारी तूफान, दुर्घटना में 6 की मौत और 200 घायल
क्यूबा में तूफान (Photo Credit-IANS)

हवाना: क्यूबा (Cuba) की राजधानी हवाना (Havana) में एक सप्ताह पहले आए विनाशकारी तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी. स्वास्थ्य मंत्री जोस एंजल पोर्टल ने राष्ट्रपति मिगुएल डिआज-केनल (Miguel Díaz-Canel) की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में कहा, "तूफान में गंभीर रूप से घायल दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़ गई है."

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा राहत कार्यो पर अधिकारी नजर बनाए हुए हैं. प्रशासन के अनुसार, 1,238 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिनमें 347 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: क्यूबा विमान हादसा : 110 लोगों के मारे जाने की पुष्टि, ब्लैक बॉक्स हुआ बरामद

क्यूबा में 80 सालों में आए इस सबसे विध्वंसकारी तूफान ने घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, बिजली व्यवस्था ठप कर दी और वाहन पलट गए. इस दरान लगभग 200 लोग घायल हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2019 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).