Heavy Rain: दक्षिण अफ्रीका में भारी बारिश के कारण पांच की मौत, चार लापता

दक्षिण अफ्रीका के म्पुमलंगा और लिम्पोपो प्रांतों में भारी बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लापता हैं. दोनों प्रांतीय सरकारों ने यह जानकारी दी है.

Dead

जोहान्सबर्ग, 16 फरवरी : दक्षिण अफ्रीका के म्पुमलंगा और लिम्पोपो प्रांतों में भारी बारिश के कारण पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लापता हैं. दोनों प्रांतीय सरकारों ने यह जानकारी दी है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, म्पुमलंगा प्रांत के एक अधिकारी मंडला एमएसबी ने पुष्टि की कि प्रांत में तीन लोगों की मौत हो गई है और चार लापता हैं.

मसीबी ने कहा, हम अपने समुदायों से डूबने के मामलों को रोकने के लिए बांधों और नदियों को पार नहीं करने का आग्रह करते हैं. हम माता-पिता से बच्चों को सुरक्षित रखने का आग्रह करते हैं. हमने निचले इलाकों में स्थित समुदायों को चिंतित देखा है और ऐसे क्षेत्रों में समुदायों को सुरक्षा उद्देश्यों के लिए खाली करने की सलाह दी है. यह भी पढ़ें : Avalanche in Tajikistan: ताजिकिस्तान में हिमस्खलन से दस की मौत

लिम्पोपो प्रांत के एक अधिकारी बासिकोपो मकामू ने कहा कि मंगलवार को प्रांत में अलग-अलग घटनाओं में दो लोग नदियों में डूब गए और उनके शव निकाल लिए गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के विभिन्न प्रांतों में भारी बारिश हो रही है. सरकार ने राष्ट्रीय आपदा की स्थिति घोषित की है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट