Hamas Founder Dead: इजराइल ने फ़िलिस्तीन के  खिलाफ हमला किया तेज, हमास के संस्थापक शेख अब्द अल-फतह दुखन को गाजा में मार गिराया- रिपोर्ट
(Sheikh Abdel Fattah Dukhan)

Hamas Founder Dead: हमास के हमले के बाद इजराइल ने फ़िलिस्तीन के खिलाफ हमला तेज कर दिया है. एक के बाद एक हमास पर हमला कर रहा है. वह पूरे फ़िलिस्तीन में सबसे ज्यादा हमला गाजा पट्टी पर कर रहा है. मीडिया के हवाले से जो खबर उसके अनुसार मंगलवार, 10 अक्टूबर को गाजा में इजरायली हवाई हमले में फिलिस्तीन समर्थक समूह हमास केसंस्थापक सदस्य मारा गिराया है. इज़राइल के KAN सार्वजनिक प्रसारक के अनुसार, अब्द अल-फ़तह दुखन को लोग अबू ओसामा के नाम से भी जानते थे. फिलहाल फ़िलिस्तीन के खिलाफ जहां सऊदी अरब, कटर, पाकिस्तान समेत कुछ मुस्लिम देश साथ में खड़े है. वहीं इजराइल के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, भारत समेत कई देश साथ में खड़े हैं. अमेरिका ने तो अपने हथियार भी भेजने शुरू कर दिए हैं.

Tweet: