एजेंसी न्यूज

पाकिस्तान के बवाल: सीरियल शूटिंग के दौरान गोलीबारी, 9 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के शहर कराची में स्थित ‘डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी’ में एक धारावाहिक की शूटिंग के दौरान एक सुरक्षा कर्मी ने गोलियां चला दीं, जिसमें कम से कम नौ लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान के बवाल: सीरियल शूटिंग के दौरान गोलीबारी, 9 लोग घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

कराची, 3 जून: पाकिस्तान के शहर कराची में स्थित ‘डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी’ में एक धारावाहिक की शूटिंग के दौरान एक सुरक्षा कर्मी ने गोलियां चला दीं, जिसमें कम से कम नौ लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा कर्मी की पहचान गुल चाई के तौर पर हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि धारावाहिक के निर्माता के साथ बहस के बाद चाई ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी थी. घटना के पीड़ित मामूली रूप से घायल हैं. यह भी पढ़ें: राजस्थान: पाकिस्तान से भारत की सीमा में घुसपैठ करते दिखा टिड्डियों का झुंड, जैसलमेर जिला प्रशासन अलर्ट, देखें वीडियो

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘ सुरक्षा कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके पास राइफल मिली है’’ और सभी घायलों को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) में भर्ती कराया गया है.  घायलों की उम्र 22 से 40 वर्ष के बीच है.क्लिफ्टन थाने के अधिकारी पीर शब्बीर हैदर ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शूटिंग के सेट पर भोजन वितरण को लेकर बहस शुरू हुई थी, लेकिन विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है.

पाकिस्तान में धारावाहिकों की शूटिंग के लिए निर्माता अकसर संभ्रांत इलाकों में बंगले किराए पर लेते हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).