हांगकांग में कलंकित हुआ बाप-बेटी का रिश्ता: पत्नी समझकर नाबालिग से किया रेप, मिली ढाई साल की सजा
कहते है बेटी मां की आंखों का तारा होती है जबकि पिता का अभिमान होती है. लेकिन हांगकांग से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने एक बाप-बेटी के रिश्ते को ही कलंकित कर दिया है. दरअसल एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को शराब के नशे में हवस का शिकार बना डाला.
हांगकांग: कहते है बेटी मां की आंखों का तारा होती है जबकि पिता का अभिमान होती है. लेकिन हांगकांग से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने एक बाप-बेटी के रिश्ते को ही कलंकित कर दिया है. दरअसल एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को शराब के नशे में हवस का शिकार बना डाला.
हांगकांग की हाईकोर्ट ने सोमवार को आरोपी पिता को ढाई साल की जेल की सजा सुनाई है. इस घटना के बाद 15 वर्षीय बेटी ने एक मनोवैज्ञानिक को बताया कि वह अपने पिता के खिलाफ कोई शिकायत नहीं करना चाहती और उसने पिता को माफ कर दिया है. जिसके आधार पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है.
जानकारी के मुताबिक पेशे से निर्माण श्रमिक पिता पिछले साल 22 मार्च की रात को शराब के नशे में अपनी बेटी के बिस्तर पर गया और अपनी पत्नी समझ कर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान बेटी ने पिता को रोकने की खूब कोशिश की लेकिन वह असफल रही. पीड़िता ने बयान में माना की उसके पिता ने यह घिनौना काम शराब के नशे और अपनी पत्नी समझकर किया. हालांकि आरोपी पिता ने भी कोर्ट को यही बताया है.
आरोपी पिता ने पुलिस को बयान में बताया कि उसने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म पत्नी समझकर गलती से किया है. आरोपी ने कहा कि उसे जब इस बात का एहसास हुआ कि वह जिसके साथ सेक्स कर रहा है वह उसकी पत्नी नही है तो वह तुरंत रुक गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2019 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

