श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद मस्जिद के पीछे बरामद हुआ विस्फोटक

श्रीलंका के एक जिले में मस्जिद के पिछवाड़े में जमीन के नीचे 100 ग्राम अमोनिया वाले तीन देसी बम गड़े हुए मिले हैं. यह जानकारी पुलिस ने दी...

श्रीलंका पुलिस (Photo Credit- IANS)

कोलंबो:  श्रीलंका (Sri Lanka) के एक जिले में मस्जिद के पिछवाड़े में जमीन के नीचे 100 ग्राम अमोनिया वाले तीन देसी बम गड़े हुए मिले हैं. यह जानकारी पुलिस ने दी. डेली मिरर के अनुसार, विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने वेलिपेना में शुक्रवार रात को एक संयुक्त अभियान चलाकर विस्फोटक बरामद किए. पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय एक व्यक्ति को घटना में गिरफ्तार किया गया है.

इसके अलावा अधिकारियों ने माउंट लाविनिया में पिरिवेना मावाठा के एक घर में उच्च तकनीक के 16 सर्किट बोर्ड, 16 सिम कार्ड, कई कॉम्पैक्ट डिस्क, कंप्यूटर सहायक उपकरण और एक कार जब्त की. पुलिस के अनुसार, हर एक सर्किट बोर्ड से 12 सिम कार्डो को उपयोग में लाया जा सकता है. इन सब चीजों के साथ एक 52 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

यह भी पढ़ें: श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: अबतक 359 मरे, जांच से जुड़ी एफबीआई, 58 गिरफ्तार

हाल ही में हुए बम धमाकों के बाद और हमलों की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने राजधानी में कई गतिविधियों पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद यह विस्फोटक बरामद हुए. कोलंबो और उपनगरों के चचरें को 21 अप्रैल को ईस्टर के दिन हुए बम धमाकों के बाद से बंद कर दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh Beat Sri Lanka 2nd ODI Match 2025 1st Inning Scorecard: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 16 रनों से हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी, तनवीर इस्लाम ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम BAN मैच का स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Bangladesh 2nd ODI Match 2025 1st Inning Scorecard: दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को दिया 249 रनों का लक्ष्य, परवेज़ हुसैन इमोन और तौहीद हृदोय ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Sri Lanka Beat Bangladesh, 1st ODI Match 2025 Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 77 रनों से हराया, वानिंदु हसरंगा और कामिंदु मेंडिस ने की घातक गेंदबाजी, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें SL बनाम BAN मैच का स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Bangladesh, 1st ODI Match 2025 Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को दिया 245 रनों का लक्ष्य, चरित असलांका ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\