Bangladesh Blast: ढाका में 7 मंजिला इमारत में विस्फोट, 17 लोगों की मौत; 100 से अधिक घायल
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार को एक सात मंजिला इमारत में शक्तिशाली विस्फोट में दो महिलाओं सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक अन्य घायल हो गए.
ढाका, 7 मार्च: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार को एक सात मंजिला इमारत में शक्तिशाली विस्फोट में दो महिलाओं सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक अन्य घायल हो गए. पुलिस और स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी.
दमकल सेवा नियंत्रण कक्ष ने कहा कि पुराने ढाका के भीड़भाड़ वाले गुलिस्तान इलाके में शाम करीब 4:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुए विस्फोट के बाद 200 दमकलकर्मियों वाली 11 दमकल इकाइयों को मौके पर भेजा गया. Attack On Hindu Students in PAK: लाहौर के बाद अब कराची में होली मना रहे हिंदू छात्रों पर हमला
दमकल सेवा के एक अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, “अब तक 16 शव मिले हैं, लेकिन मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.’’ एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिससे मरने वालों की संख्या 17 हो गई. विस्फोट के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका.
स्थानीय दुकानदार सफायेत हुसैन ने ‘द डेली स्टार’ अखबार को बताया, “पहले तो मुझे लगा कि यह भूकंप है. विस्फोट से पूरा सिद्दीक बाजार हिल गया.” उन्होंने बताया, “मैंने क्षतिग्रस्त इमारत के सामने 20-25 लोगों को सड़क पर पड़े देखा. वे गंभीर रूप से घायल थे और खून बह रहा था. वे मदद के लिए चिल्ला रहे थे. कुछ लोग दहशत में इधर-उधर भार रहे थे.”
‘रैपिड एक्शन बटालियन’ का बम निरोधक दस्ता इमारत का निरीक्षण करने के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुआ. बाद में सेना का बम निरोधक दस्ता भी इस अभियान में शामिल हो गया. डीएमसीएच पुलिस चौकी के निरीक्षक बच्चू मिया ने बताया कि कई घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2023 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

