विदेश

डोनाल्ड ट्रंप दसवीं बार बने दादा, बेटे एरिक ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बेटे एरिक की पत्नी लारा के पुत्री को जन्म देने पर दसवीं बार दादा बन गए हैं. राष्ट्रपति के पुत्र ने सोमवार को आधी रात से थोड़ी देर पहले ट्वीट किया, ‘‘ लारा ली ट्रंप और मैं, कैरोलीना डोरोथी ट्रंप का इस दुनिया में स्वागत कर रोमांचित महसूस कर रहे हैं। हम तुम्हें पहले से ही बहुत प्यार करते हैं.’’एरिक और लारा की यह दूसरी संतान है.

डोनाल्ड ट्रंप दसवीं बार बने दादा, बेटे एरिक ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credits- IANS)

न्यूयार्क. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बेटे एरिक की पत्नी लारा के पुत्री को जन्म देने पर दसवीं बार दादा बन गए हैं. राष्ट्रपति के पुत्र ने सोमवार को आधी रात से थोड़ी देर पहले ट्वीट किया, ‘‘ लारा ली ट्रंप और मैं, कैरोलीना डोरोथी ट्रंप का इस दुनिया में स्वागत कर रोमांचित महसूस कर रहे हैं। हम तुम्हें पहले से ही बहुत प्यार करते हैं.’’एरिक और लारा की यह दूसरी संतान है. उनकी पहली संतान एरिक ल्यूक ट्रंप इस सितंबर को दो साल की हो जाएगी. राष्ट्रपति को तीन अलग अलग महिलाओं से पांच बच्चे हैं.

उनकी दो सबसे बड़ी संतानों-- डोनाल्ड जूनियर और इवांका के क्रमश: पांच और तीन बच्चे हैं. एरिक ट्रंप (35) डोनाल्ड ट्रंप के तीसरे नंबर के बच्चे हैं. वह द ट्रंप ऑर्गनाइजेशन में अपने बड़े भाई डोनाल्ड जूनियर के साथ वरिष्ठ कार्यकारी हैं. यह भी पढ़े-पीएम मोदी से बातचीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने इमरान खान को कॉल पर दी नसीहत, कहा- कश्मीर को लेकर न बढाएं तनाव

लारा ट्रंप पत्रकार रह चुकी हैं और वह पशु कल्याण कार्यों से जुड़ी हैं. वह अपने पति के साथ एरिक ट्रंप फाउंडेशन संभालती हैं जो बच्चों के अस्पतालों को धन मुहैया कराता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2019 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).