विदेश

Brazil Plane Emergency Door: ब्राजील में बड़ा हादसा टला, विमान का इमरजेंसी दरवाजा आसमान में उड़ते समय खुला (Watch Video)

ब्राजील के एक यात्री विमान का आपातकालीन दरवाजा उड़ान के बीच में हजारों फीट ऊपर हवा में खुल गया, इससे विमान में अफरातफरी मच गई

Brazil Plane Emergency Door: ब्राजील में बड़ा हादसा टला, विमान का इमरजेंसी दरवाजा आसमान में उड़ते समय खुला (Watch Video)
(Photo Credit : Twitter)

ब्रासीलिया, 17 जून: ब्राजील के एक यात्री विमान का आपातकालीन दरवाजा उड़ान के बीच में हजारों फीट ऊपर हवा में खुल गया, इससे विमान में अफरातफरी मच गई मीडिया ने यह जानकारी दी डेली मेल ने बताया कि साओ लुइस से सल्वाडोर के लिए उड़ान भरने के 30 मिनट बाद सोमवार को यह घटना हुई.  यह भी पढ़े: ब्राजील ने हवाई अड्डों और उड़ानों में मास्क किया अनिवार्य

सोशल मीडिया पर घटना के एक फुटेज में दिखाया गया है कि इंस्ट्रूमेंट्स और लगेज विमान के पिछले हिस्से के पास और हैच के पास रखे गए थे, जो अप्रत्याशित रूप से खुल गए. यह भी पढ़े: Air India फ्लाइट की Emergency Landing, 231 यात्रियों को लेकर दिल्ली से पेरिस जा रहा था विमान

Video:

डेली मेल ने स्थानीय मीडिया वेबसाइट ओ इन्फॉर्मेंट के हवाले से कहा कि विमान में पॉपुलर साउथ अमेरिकन सिंगर टिएरी के बैंड के सदस्य भी सवार थेअधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2023 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).