एजेंसी न्यूज

Texas में पिकअप ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ प्रवासियों की मौत

टेक्सास जनसुरक्षा विभाग ने बताया कि पुलिस बल सोमवार दोपहर को अमेरिका के राजमार्ग 277 पर प्रवासियों को लेकर जा रहे एक लाल पिकअप ट्रप का पीछा कर रहे थे, तभी उसकी डेल रियो में एक सफेद ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई.

Texas में पिकअप ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ प्रवासियों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

टेक्सास 17 मार्च : टेक्सास जनसुरक्षा विभाग (Texas public security department) ने बताया कि पुलिस बल सोमवार दोपहर को अमेरिका (America) के राजमार्ग 277 पर प्रवासियों को लेकर जा रहे एक लाल पिकअप ट्रप का पीछा कर रहे थे, तभी उसकी डेल रियो में एक सफेद ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. उसने बताया कि हादसे में पिकअप ट्रक में सवार एक व्यक्ति और दूसरे ट्रक में सवार एक बच्चा एवं ट्रक चालक घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जनसुरक्षा विभाग ने बताया कि पिकअप वाहन में सवार आठ लोगों की मौत हो गई और ये आठों लोग अवैध प्रवासी थे. उसने यह नहीं बताया कि पिकअप ट्रक चालक ने यातायात के किस नियम का उल्लंघन किया था, जिसके कारण पुलिस ने उसका पीछा किया. वाल वेर्दे काउंटी के शेरिफ जोए फ्रैंक मार्टिनेज ने बताया कि सभी मृतक मेक्सिको के रहने वाले थे और उनकी आयु 18 से 20 वर्ष थी. यह भी पढ़ें : Niger में मौत का तांडव: बंदूकधारियों ने घर लौट रहे लोगों को बनाया निशाना, 58 की मौत

उन्होंने बताया कि मृतकों में से सात पुरुष और एक महिला थी. जनसुरक्षा विभाग ने बताया कि पिकअप ट्रक चालक सेबैस्टियन टोवर (24) हादसे के बाद फरार हो गया था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2021 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).