डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को 51वां राज्य बनाने के लिए 'आर्थिक ताकत' का इस्तेमाल करने की धमकी दी; ट्रूडो ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका को मिलाने के लिए "इकोनॉमिक फोर्स" यानि आर्थिक ताकत का इस्तेमाल करने की बात कही. ट्रंप कनाडा को अक्सर "51वां राज्य" कहते हैं.
फ्लोरिडा, 8 जनवरी : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका को मिलाने के लिए "इकोनॉमिक फोर्स" यानि आर्थिक ताकत का इस्तेमाल करने की बात कही. ट्रंप कनाडा को अक्सर "51वां राज्य" कहते हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सुझाव के समर्थन में अमेरिका द्वारा प्रदान की गई सैन्य सहायता और दोनों देशों के बीच व्यापार घाटे जैसे कारणों का हवाला दिया. ट्रंप ने मंगलवार को फ्लोरिडा में मार-ए-लागो निवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि आप उस कृत्रिम रूप से खींची गई रेखा से छुटकारा पा लें, और देखें कि वह कैसी दिखती है, और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी बेहतर होगा." यह भी पढ़ें : Nepal-Tibet Earthquake: नेपाल-तिब्बत भूकंप में 126 लोगों की मौत, ढह गए कई घर
फ्लोरिडा के अपने मार-ए-लागो आवास पर मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा था, "आप उस कृत्रिम (बनावटी) रूप से खींची गई सीमा को हटा दें और देखें कि वह कैसा दिखेगा. यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी बहुत बेहतर होगा." उन्होंने कहा, "कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच यह वास्तव में एक बड़ी बात होगी. हम अच्छे पड़ोसी रहे हैं, लेकिन हम हमेशा ऐसा नहीं कर सकते."
ट्रंप ने कहा, "मत भूलिए, हम मूल रूप से कनाडा की रक्षा करते हैं. लेकिन कनाडा के साथ यही समस्या है. वहां हमारे बहुत सारे दोस्त हैं; मैं कनाडा के लोगों से प्यार करता हूं. वे महान हैं, लेकिन हम उनकी रक्षा के लिए हर साल सैकड़ों अरबों खर्च कर रहे हैं. हम कनाडा की देखभाल के लिए हर साल सैकड़ों अरबों खर्च कर रहे हैं. हम व्यापार घाटे में हार रहे हैं."
ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको दोनों देशों से आने वाले सामानों पर 'पर्याप्त' टैरिफ लगाने की अपनी योजना दोहराई. उन्होंने कहा, "कनाडा को हर साल करीब 200 बिलियन डॉलर की सब्सिडी दी जाती है, साथ ही अन्य चीजें भी दी जाती हैं. उनके पास अनिवार्य रूप से कोई सेना नहीं है. उनके पास बहुत छोटी सेना है. वे हमारी सेना पर निर्भर हैं. यह सब ठीक है, लेकिन आप जानते हैं कि उन्हें इसके लिए भुगतान करना होगा." ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कनाडा को अमेरिका का हिस्सा बताते हुए एक एडिट तस्वीर शेयर की, जिसका टाइटल था, "ओह कनाडा."
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस सुझाव को खारिज करते हुए जवाब दिया, "इस बात की कोई संभावना नहीं है कि कनाडा संयुक्त राज्य अमेरिका का हिस्सा बन जाएगा. दोनों देशों के श्रमिक और समुदाय एक-दूसरे के सबसे बड़े व्यापारिक और सुरक्षा साझेदार होने से लाभान्वित होते हैं." कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने भी ट्रंप की टिप्पणियों की आलोचना की और उन पर कनाडा के बारे में "समझ की कमी" का तंज कसा. उन्होंने कहा कि कनाडा ऐसी धमकियों से "कभी पीछे नहीं हटेगा".
बता दें कि नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद से ट्रंप ने बार-बार अमेरिका-कनाडा के "विलय" का विचार पेश किया है. उन्होंने अक्सर मजाकिया लहज़े में ट्रूडो को "ग्रेट स्टेट ऑफ कनाडा" का "गवर्नर" कहा है. इससे पहले, ट्रंप ने कनाडा के सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, बशर्ते कनाडा सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और अमेरिका में नशीली दवाओं और अवैध आप्रवासियों के प्रवाह को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम नहीं उठाता.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2025 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

