Russia: रूस में राष्ट्रपति चुनाव के बीच रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम पर साइबर अटैक
मॉस्को: रूस में पहली बार इस्तेमाल हो रहे रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम पर बड़े पैमाने पर साइबर अटैक किया गया है. यह जानकारी रूसी चुनाव अधिकारियों ने दी.
मॉस्को:रूस में पहली बार इस्तेमाल हो रहे रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम पर बड़े पैमाने पर साइबर अटैक किया गया है.यह जानकारी रूसी चुनाव अधिकारियों ने दी.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शनिवार को रूसी केंद्रीय चुनाव आयोग के प्रमुख एला पामफिलोवा के हवाले से कहा कि रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम के निगरानी पोर्टल को लक्ष्य बनाकर 30 हजार हमले किए गए.
पामफिलोवा ने कहा कि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को हमले बढ़ गए. यह भी पढ़े :Russia Elections: 5वीं बार राष्ट्रपति बनने की राह पर पुतिन, दयनीय है विरोधियों की स्थिति
मॉस्को में चुनाव निरीक्षण टीम के प्रमुख वादिम कोवालेव ने शनिवार को कहा कि ये हमले अमेरिका और ब्रिटेन से किए गए हैं.
कोवालेव ने कहा,"जिन सर्वरों से हमले हो रहे हैं, उनमें से अधिकांश अमेरिका और ब्रिटेन में स्थित हैं."
रूस में राष्ट्रपति के चुनाव के लिए 15 मार्च को शुरू हुआ मतदान 17 मार्च को समाप्त होगा.
देश के कुछ हिस्सों में पहली बार रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग शुरू की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

