COVID-19 : दक्षिण अफ्रीका में ईस्टर पर शराब की बिक्री पर पाबंदी

राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने मंगलवार को एक राष्ट्रव्यापी प्रसारण में कहा, ‘‘शराब पीकर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करने को ध्यान में रखते हुए हम ईस्टर सप्ताहांत पर कुछ पाबंदियां लगाएंगे.’

शराब (File Image)

दक्षिण अफ्रीका, 31 मार्च : राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा (President Cyril Ramaphosa) ने मंगलवार को एक राष्ट्रव्यापी प्रसारण में कहा, ‘‘शराब पीकर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करने को ध्यान में रखते हुए हम ईस्टर (Easter) सप्ताहांत पर कुछ पाबंदियां लगाएंगे.’’ उन्होंने बताया कि शराब की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध होगा. बार और रेस्तरां में मादक पेय बेचे जा सकेंगे लेकिन ये रात 11 बजे बंद हो जाएंगे.

किसी स्थान के भीतर धार्मिक समारोह में अधिकतम 250 लोगों के एकत्रित होने की मंजूरी होगी जबकि बाहर होने वाले कार्यक्रमों में 500 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति होगी. रामफोसा ने यह घोषणा तब की है जब उन्होंने मंगलवार को स्वास्थ्य विशेषज्ञों और धार्मिक नेताओं से कोविड-19 की नयी लहर को फैलने से रोकने के लिए तरीकों पर चर्चा की. यह भी पढ़ें : America : स्वच्छ ऊर्जा क्षमता बढ़ाकर बिजली क्षेत्र में उत्सर्जन को कम कर सकता है भारत- रिपोर्ट

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के 15 लाख से अधिक मामले आ चुके हैं जो अफ्रीका में सबसे अधिक मामले हैं. देश में इस महामारी से 52,788 लोगों की मौत हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 157 रनों से दी शिकस्त, डुआन जानसेन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के सामने रखा 336 रनों का टारगेट, कॉनर एस्टरहुइज़न ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया के दूसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट