COVID-19 Delta Variant: अमेरिका डेल्टा वैरिएंट के कारण यात्रा पर प्रतिबंध जारी रखेगा
कोविड -19 डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों के कारण अमेरिका मौजूदा यात्रा प्रतिबंधों को देश में जारी रखेगा. इसकी जानकारी व्हाइट हाउस ने सोमवार को दी.
वाशिंगटन, 27 जुलाई : कोविड -19 डेल्टा वैरिएंट (COVID-19 Delta Variant) के बढ़ते मामलों के कारण अमेरिका मौजूदा यात्रा प्रतिबंधों को देश में जारी रखेगा. इसकी जानकारी व्हाइट हाउस ने सोमवार को दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने एक दैनिक ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा, 'हम इस समय मौजूदा यात्रा प्रतिबंधों को बनाए रखेंगे.'
इन प्रतिबंधों को हटाने के लिए संघीय प्रशासन पर ट्रेवल इंडस्ट्री और सहयोगियों का दबाव रहा है. अमेरिका वर्तमान में अधिकांश गैर-नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा रहा है जो पिछले 14 दिनों के भीतर ब्रिटेन, यूरोपीय शेंगेन क्षेत्र, आयरलैंड, चीन, ईरान, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और भारत में रहे हैं. अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के साथ अपनी सीमाओं के पार गैर-आवश्यक यात्रा प्रतिबंध भी जारी रख रहा है. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: दुनियाभर में कोरोनावायस के मामले 19.5 करोड़ से ज्यादा
पिछले हफ्ते, अमेरिकी विदेश विभाग और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने देश में कोविड -19 मामलों के उच्च स्तर के कारण ब्रिटेन की यात्रा के खिलाफ चेतावनी जारी की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2021 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

