कनाडा का बड़ा एक्शन, म्यांमार की सेना को हथियार सप्लाई करने वालों पर लगाया प्रतिबंध
कनाडा ने शुक्रवार को कड़ा एक्शन लेते हुए म्यांमार में सैन्य अधिकारियों को हथियार खरीदने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार को ग्लोबल अफेयर्स कनाडा ने एक बयान में दी है.
कनाडा (Canada) ने शुक्रवार को कड़ा एक्शन लेते हुए म्यांमार में सैन्य अधिकारियों को हथियार खरीदने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार को ग्लोबल अफेयर्स कनाडा ने एक बयान में दी है. बयान में कहा गया है, ‘कनाडा विशेष आर्थिक उपायों के तहत म्यांमार के सैन्य शासन के लिए हथियारों और सैन्य उपकरणों की खरीद और आपूर्ति के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों और संस्थाओं के साथ-साथ वायु सेना के कमांडर के खिलाफ प्रतिबंध लगा रहा है.’ Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन में सैन्य अभियान के पहले चरण के पूरा होने की घोषणा की.
कनाडा के साथ-साथ अमेरिका और ब्रिटेन ने भी ऐसे संगठनों और आर्म डीलर पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जो म्यांमार की मदद कर रहे हैं. कनाडा के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अमेरिका और ब्रिटेन की सरकारों के साथ समन्वय करते हुए अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है.
विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा, ‘कनाडा म्यांमार के लोगों के साथ खड़ा है. जब तक यह शासन मानव जीवन पर क्रूरता करना जारी रखता है, हम चुप नहीं रह सकते हैं और ना ही रहेंगे.’ जोली ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहा कि म्यांमार की सेना पर अत्यधिक दबाव बनाएं, ताकि उनके अपने लोगों पर हो रहे घातक हमलों को रोका जा सके.
म्यांमार की सेना ने बीते साल फरवरी महीने में सत्ता पर कब्जा कर लिया था. सेना ने लोगों द्वारा चुनी गई आंग सान सू ची की सरकार को गिराकर देश में आपातकाल घोषित कर दिया था. सेना ने राष्ट्रपति सहित सरकार में उच्च पदों पर आसीन अधिकतर अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया था और बाद में सेना के ही लोगों की सरकार में नियुक्ति कर दी गई. इसके पीछे की वजह म्यांमार की सेना ने आम चुनावों में हुई धांधली को बताया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2022 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

