विदेश

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको से की मुलाकात, माइनफील्ड का किया दौरा

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने अफ्रीकी देश के शाही दौरे के अंतिम दिन अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको से मुलाकात की. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हैरी और लौरेंको की मुलाकात शनिवार को लुआंडा के प्रेसिडेंशियल पैलेस में हुई, जहां ससेक्स के ड्यूक की रेड कार्पेट पर अगवानी की गई.

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको से की मुलाकात, माइनफील्ड का किया दौरा
अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको और ब्रिटेन के प्रिंस हैरी (Photo Credits: Twitter/Instagram)

लुआंडा : ब्रिटेन के प्रिंस हैरी (Prince Harry, Duke of Sussex) ने अफ्रीकी देश के शाही दौरे के अंतिम दिन अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको (Joao Lourenco) से मुलाकात की. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हैरी और लौरेंको की मुलाकात शनिवार को लुआंडा के प्रेसिडेंशियल पैलेस में हुई, जहां ससेक्स के ड्यूक की रेड कार्पेट पर अगवानी की गई.

ससेक्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट कहा बताया, "अंगोला में अपनी यात्रा को जारी रखते हुए, ससेक्स के ड्यूक ने आज सुबह राष्ट्रपति जोआओ लौरेंको से मुलाकात कर अविश्वसनीय रूप से गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद किया."

यह भी पढ़ें : चर्च ऑफ इंग्लैंड के निजी समारोह में प्रिंस हैरी और मेगन के पुत्र आर्ची का हुआ नामकरण संस्कार

हैरी ने अपनी मां राजकुमारी डायना के नक्शेकदम पर चलते हुए शुक्रवार को अंगोला में एक माइनफील्ड का दौरा किया. रविवार को हैरी मलावी जाएंगे, जो इस अफ्रीकी देश की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा होगी. 23 सितंबर को शुरू हुए उनके दौरे में बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका भी शामिल रहे.

दक्षिण अफ्रीका उनकी यात्रा का पहला पड़ाव था, जहां ससेक्स की डचेस मेगन मार्कल और उनके बेटे आर्ची रुके रहे, जबकि हैरी ने अफ्रीका के अन्य देशों का दौरा किया था. अफ्रीका शाही जोड़े के लिए खास अहमियत रखता है, क्योंकि बोत्सवाना पहला देश था, जिसका 2016 में अपने रिश्ते की शुरुआत में दोनों ने दौरा किया था. परिवार के बुधवार को जोहान्सबर्ग से ब्रिटेन लौटने का कार्यक्रम है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2019 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).