विदेश

इराक के कर्बला शहर में मिनीबस में हुआ बम ब्लास्ट, धमाके में 12 की मौत 5 घायल

इराक के पवित्र शहर कर्बला के बाहर यात्रियों से भरी एक मिनीबस में किए गए बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. इराक के सुरक्षा अधिकारियों और सरकारी समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी. इराक में 2017 में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट की हार की घोषणा के बाद से यह आम नागरिकों पर किए गए अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक है.

इराक के कर्बला शहर में मिनीबस में हुआ बम ब्लास्ट, धमाके में 12 की मौत 5 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

बगदाद : इराक (Iraq) के पवित्र शहर कर्बला के बाहर यात्रियों से भरी एक मिनीबस में किए गए बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. इराक के सुरक्षा अधिकारियों और सरकारी समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी.

इराक में 2017 में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (Islamic State) की हार की घोषणा के बाद से यह आम नागरिकों पर किए गए अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक है. समूह के स्लीपर सेल अब भी चरमपंथ फैला रहे हैं और देश भर में छिट-पुट हमलों को अंजाम देते रहते हैं.

यह भी पढ़ें : इराकी प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल महदी ने ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के साथ ईरानी परमाणु फाइल पर की चर्चा

यह विस्फोट शुक्रवार की रात हुआ जब बस कर्बला से करीब 10 किलोमीटर दूर इराकी सेना की चौकी से गुजर रही थी. एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट से पहले एक यात्री बस से उतर गया लेकिन एक सीट के नीचे वह विस्फोटकों से भरा हुआ बैग छोड़ गया.

इसके बाद बस के चौकी पहुचंने पर रिमोट के जरिए धमाका किया गया. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट और उसके बाद बस में लगी आग के चलते मरने वाले सभी आम नागरिक थे.

सभी अधिकारियों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर ये जानकारियां दीं. इस हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है. यह हमला शिया मुसलमानों द्वारा मनाए जाने वाले दो अहम धार्मिक अवसरों अशूरा और अराबीन के बीच की पवित्र अवधि के दौरान हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2019 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).