विदेश

चीन में कोरोना का कहर, अब शादी रजिस्टर करने से पहले दूल्हा-दुल्हन को दिखानी होगी निगेटिव कोविड रिपोर्ट

गुरुवार से बीजिंग में शादी के लिए जोड़ों को शादी के लिए रजिस्टर करने के लिए कोरोना की निगेटिव न्यूक्लिक एसिड टेस्ट की रिपोर्ट दिखानी होगी. कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद नए नियमों को लागू किया गया है.

चीन में कोरोना का कहर, अब शादी रजिस्टर करने से पहले दूल्हा-दुल्हन को दिखानी होगी निगेटिव कोविड रिपोर्ट
(Photo Credit : Pixabay)

दुनियाभर में कोरोना महामारी से जंग जारी है. कई देशों में कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है. वही चीन में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण चीन के कई शहरों में लॉकडाउन की स्थिति बन गई है.

इस बीच चीन में शादियों को लेकर भी नया नियम बनाया गया है. गुरुवार से बीजिंग में शादी के लिए जोड़ों को शादी के लिए रजिस्टर करने के लिए कोरोना की निगेटिव न्यूक्लिक एसिड टेस्ट की रिपोर्ट दिखानी होगी. कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद नए नियमों को लागू किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2022 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).