वायरल

खाने में मिला बाल तो पति ने किया पत्नी का ऐसा हाल, जानकर हो जाएंगे हैरान

मंगलवार को एक शख्स को अपने खाने में बाल मिलने के बाद उसने अपनी पत्नी के साथ कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर सब हैरान रह गए. जी हां खाने में सिर्फ बाल मिलने पर जालीम पति ने पत्नी को इतनी बड़ी सजा दे दी की इस हालत में उसे किसी के भी सामने आने में शर्म आने लगी.

खाने में मिला बाल तो पति ने किया पत्नी का ऐसा हाल, जानकर हो जाएंगे हैरान
प्रतीकात्मक तस्वीर, (फोटो क्रेडिट्स: फाइल फोटो)

मंगलवार को एक शख्स को अपने खाने में बाल मिलने के बाद उसने अपनी पत्नी के साथ कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर सब हैरान रह गए. जी हां खाने में सिर्फ बाल मिलने पर जालीम पति ने पत्नी को इतनी बड़ी सजा दे दी की इस हालत में उसे किसी के भी सामने आने में शर्म आने लगी. एक बांग्लादेशी शख्स को अपने खाने में बाल मिलने के बाद उसने अपनी पत्नी के सिर के बाल जबरन मूंड दिए. ग्रामीणों ने इस घटना के बारे में पुलिस को बताया, जिसके बाद उन्होंने जॉयपुरहाट के उत्तर-पश्चिमी जिले के एक गांव में छापा मारा और 35 वर्षीय बबलू मोंडल को गिरफ्तार किया. स्थानीय पुलिस प्रमुख शहरियार खान ने बताया कि,' आरोपी की पत्नी द्वारा बनाए गए नाश्ते के चावल में और दूध में मानव बाल मिला.

खाने में बाल देखकर शख्स को गुस्सा आ गया और पत्नी को पकड़कर जबरन उसके बाल मूंड दिए. पुलिस ने आरोपी पर अपनी पत्नी को जानबूझकर तकलीफ पहुंचाने और उसका शील भंग करने का मामला दर्ज किया है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि बांग्लादेश में महिलाओं के लिए कानून होने के बाद भी उनके साथ अत्याचार और यौन उत्पीड़न के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. स्थानीय अधिकार लोकल राइट्स ग्रुप ऐन ओ सलिश (Ain o Salish Kendra ) केंद्र के अनुसार साल के पहले छह महीनों में एक दिन में औसत तीन बलात्कार हुए.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: पति ने गुस्से में काटी पत्नी की नाक और छिल दिए सिर के सारे बाल, महिला अस्पताल में भर्ती

संगठन के अनुसार जनवरी और जून के बीच 630महिलाओं में से 37 की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई, जबकि सात ने आत्महत्या कर ली. वहीं 105  महिलाओं के साथ बलात्कार का प्रयास किया गया. अप्रैल में एक 19 साला की छात्रा को उसके हेड टीचर के आदेश पर तब जला दिया गया जब उसने टीचर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2019 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).