पाकिस्तान: पति ने गुस्से में काटी पत्नी की नाक और छिल दिए सिर के सारे बाल, महिला अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की नाक काट दी और झगड़े के बाद उसके सिर के सारे बाल मुंडवा दिए. पड़ोसियों ने बताया कि पीड़ित महिला शाजिया को सोमवार को बचाया गया और पुलिस को इन्फॉर्म किया गया.
पाकिस्तान: पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की नाक काट दी और उसके सिर के सारे बाल भी छिल दिए. पड़ोसियों ने बताया कि पीड़ित महिला शाजिया को सोमवार को बचाया गया और पुलिस को इन्फॉर्म किया गया. पीड़िता को बहुत ज्यादा रक्तस्राव होने के बाद उसे लाहौर जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़िता के पड़ोसियों का कहना है कि, शाज़िया का पति सज्जाद अहमद उसे अक्सर प्रताड़ित करता है. वह उसे घरेलू कामों को लेकर पाइप और लोहे की रॉड से पीटता था, पड़ोसियों ने उसे कई बार बचाया था. ख़बरों के अनुसार पीड़िता की नाक पूरी तरह से कट गई है, डॉक्टर्स सर्जरी के जरिए उसे नकली नाक लगाएंगे.
शाज़िया ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटी के ससुराल जा रही थी, उसका पति उसे घर वापस ले आया, गेट पर ताला लगा दिया और प्लास्टिक के पाइप से उस पर हमला कर दिया. महिला ने पुलिस को बताया कि,'उसके पति ने उसे कहा कि उसने, उसके इलाज में बहुत सारे पैसे खर्च किए हैं और दुकानदार को मासिक किश्त का भुगतान करना है. उसने फिर अलमारी से चाकू निकाला और उसकी नाक काट दी.
यह भी पढ़ें: चला था प्रेमिका से मिलने, लेकिन लड़की के घरवालों ने काट दी प्रेमी की नाक- फिर जो हुआ ...
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, अपराध करने के बाद से आरोपी फरार है, पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2019 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

