विदेश

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ चीनी पर ‘लड़ाई’ तेज की, WTO से जांच का आग्रह किया

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ चीनी के व्यापार को लेकर अपनी लड़ाई तेज कर दी है और उसने औपचारिक रूप से विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से एक समिति का गठन करने का आग्रह किया है. ऑस्ट्रेलिया का आरोप है कि भारत द्वारा चीनी किसानों को लगातार सब्सिडी दी जा रही है जिससे वैश्विक स्तर पर चीनी की भरमार हो गई है जिससे बाजार में इसकी कीमतें नीचे आई हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ चीनी पर ‘लड़ाई’ तेज की, WTO से जांच का आग्रह किया
चीनी (Photo Credits- Pixabay)

ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने भारत (India) के साथ चीनी के व्यापार (Sugar Trade) को लेकर अपनी लड़ाई तेज कर दी है और उसने औपचारिक रूप से विश्व व्यापार संगठन (WTO) से एक समिति का गठन करने का आग्रह किया है. मीडिया की एक रपट में शुक्रवार को कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीओ से यह जांच करने का अनुरोध किया है कि दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश कहीं कृषि सब्सिडी संबंधी अपनी प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन तो नहीं कर रहा है. मार्च में ऑस्ट्रेलिया इस मुद्दे पर ब्राजील के साथ आ गया था और उसने डब्ल्यूटीओ में भारत के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज की थी.

ऑस्ट्रेलिया का आरोप है कि भारत द्वारा चीनी किसानों को लगातार सब्सिडी दी जा रही है जिससे वैश्विक स्तर पर चीनी की भरमार हो गई है जिससे बाजार में इसकी कीमतें नीचे आई हैं. यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के साथ ली सेल्फी, ट्वीट कर लिखा- 'कितना अच्छा है मोदी' 

ऑस्ट्रेलिया ने ब्राजील और ग्वाटेमाला के साथ मिलकर डब्ल्यूटीओ से विवाद निपटान के लिए समिति बनाने को कहा है कि जो इस बात की जांच करे कि भारत द्वारा इस मुद्दे पर प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन तो नहीं किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).