विदेश

अटलांटा के नाइटक्लब में फेसबुक लाइव पर महिला से बलात्कार, जांच जारी

अटलांटा के ओपेरा नाइटक्लब में बीते 19 जनवरी एक महिला के साथ बलात्कार का लाइव प्रसारण फेसबुक पर किया गया.

अटलांटा के नाइटक्लब में फेसबुक लाइव पर महिला से बलात्कार, जांच जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

अटलांटा (Atlanta) के ओपेरा नाइटक्लब में बीते 19 जनवरी एक महिला के साथ बलात्कार का लाइव प्रसारण फेसबुक पर किया गया. पीड़िता के अनुसार इस घटना से पहले वह नशे में थी. रेप की घटना का यह वीडियो पहली बार पीड़िता के फेसबुक पेज पर रात में दिखाई दिया जिसके बाद यह पूरे YouTube और ट्विटर पर फैल गया. अटलांटा पुलिस विभाग ने एक बयान में हेवी डॉट कॉम को बताया, “रविवार की सुबह, एपीडी को एक फेसबुक लाइव वीडियो के बारे में कॉल आया. जिसमे एक महिला के साथ स्थानीय नाइट क्लब में रेप होता दिखाई दे रहा था. इसके बाद हमारी स्पेशल विक्टिम्स यूनिट ने पीड़ित से संपर्क किया, और मामले की जांच की. यह जांच अभी भी जारी है.

इस वीडियो की शुरुआत में महिला को पहले एक आदमी के साथ नाचते हुए दिखाया गया है, वह मुस्कुरा रही है और उसे ड्रिंक कर रही है. इस घटना के फेसबुक वीडियो को 500,000 से अधिक बार देखा गया है. गायकबेबे रेक्सा उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने इस घटना के बारे में ट्वीट किया था.

रेक्सा ने अपने पेज पर कहा कि पीड़िता को "ड्रग दिया गया और बलात्कार किया गया, जबकि वह अटलांटा के एक नाइट क्लब में फेसबुक लाइव कर रही थी. वह रो रही थी और कह रही थी नहीं... वह बार-बार उन्हें मना कर रही थी. रेक्सा ने कहा कि इस वीडियो में उस आदमी की तस्वीर भी है जिसने उसके साथ बलात्कार किया था. ” बता दें कि ओपेरा नाइटक्लब यूएस अटलांटा पत्रिका में सबसे प्रसिद्ध नाइट क्लबों में से एक है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2019 12:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).