Anju-Nasrullah: पाकिस्तान में अंजू को बिजनेसमैन ने दिया प्लॉट, घर बैठे सैलरी देने का भी किया ऐलान

नसरुल्ला के घर तोहफा लेकर पहुंचे पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी ने अंजू उर्फ फातिमा को अपनी कंपनी में भी नौकरी देने का वादा किया है.

(Photo Credit : Twitter)

पाकिस्तान के एक बिजनेसमैन ने अंजू से फातिमा बनी भारतीय महिला को गिफ्ट में प्लॉट गिफ्ट किया है. इस्लामाबाद से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में नसरुल्ला के घर तोहफा लेकर पहुंचे पाक स्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी ने अंजू उर्फ फातिमा को अपनी कंपनी में भी नौकरी देने का वादा किया है.

मोहसिन अब्बासी ने कहा कि दूसरे मुल्क से आई महिला ने इस्लाम को अपनाया है. इसलिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उसको किसी भी तरह की दिक्कत न हो. पाकिस्तान में कोई कमी महसूस न हो. अंजू उर्फ फातिमा को शहर में 10 मरला (272.251 वर्ग फीट) साइज का प्लॉट घर के लिए दिया जाएगा. इसके साथ ही उसे पाक स्टार ग्रुप नौकरी भी देगा और साथ ही घर बैठे सैलरी देगा. Anju in Pakistan: फातिमा बन अंजू ने किया पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से निकाह; पिता बोले- हमने उससे सभी रिश्ते तोड़ दिए (Video)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मी और उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में पली-बढ़ी अंजू राजस्थान के भिवाड़ी (अलवर) में रहती थी. 21 जुलाई को अंजू अपने पति अरविंद और दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान चली गई. नसरुल्ला और अंजू की दोस्ती 2019 में फेसबुक के माध्यम से हुई थी. पाकिस्तान में इस्लाम अपनाने के बाद अंजू का इस्लामिक नाम फातिमा रखा गया. अंजू और नसरुल्ला की शादी जिला कोर्ट में हुई, जिसका निकाहनामा भी सामने आ चुका है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी